{"_id":"609a72cb8ebc3ed98a425728","slug":"gcet-application-process-2021-deferred-on-dte-goa-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021: आवेदन प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021: आवेदन प्रक्रिया स्थगित
Tue, 11 May 2021 05:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 11 May 2021 05:34 PM IST
सार
गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू होने वाली थी लेकिन अब इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की नई तारीखों को आधिकारिक वेबसाइट dte.goa.gov.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गुजरात बोर्ड परीक्षा 2021: 15 मई के बाद जारी हो सकती है दसवीं-बारहवीं की संशोधित डेटशीट
विज्ञापन
गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन स्नातक इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 15 जून और 16 जून का आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू होने वाली थी, जिसे फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित, यूजीसी ने लिखा पत्र
जीसीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन सेपरेट पेपर देने होते हैं, जो कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के हैं। फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर 15 जून और गणित का पेपर 16 जून को है। फिजिक्स का पेपर 15 जून को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित होगा। जबकि, केमिस्ट्री का पेपर दोपहर 2 बजे से लेकर 6 बजे तक होगा। वहीं, मैथ का पेपर 16 जून को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा।
कमेंट
कमेंट X