फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE is not necessary for admission to PhD in IIIT Delhi

IIIT Delhi: पीएचडी करने के लिए गेट जरूरी नहीं

Thu, 27 Feb 2020 10:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 27 Feb 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
GATE is not necessary for admission to PhD in IIIT Delhi
IIIT Delhi

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए गेट स्कोर अनिवार्य नहीं होगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रों को कंप्यूटेंशनल बॉयोलॉजी (सीबी), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन (एचसीडी), मैथ्मेटिक्स और सोशल साइंस एंड ह्यूमैनीटीज (एसएसएच) प्रोग्राम में अब बिना गेट स्कोर के दाखिले का मौका दिया जाएगा। बीटेक पास आउट छात्र भी सीधे पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज, सरकारी अखबार ने किया दावा
विज्ञापन


आईआईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिक पीएचडी प्रोग्राम दो माध्यमों रेगुलर और स्पोंसर्ड वर्ग से करने का मौका मिलेगा। रेगुलर पीएचडी में दाखिला सामान्य छात्रों को मिलेगा। रैगुलर पीएचडी वर्ग में छात्र को दाखिला फीस में छूट से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, स्पांसर्ड वर्ग में ऐसे कामकाजी युवाओं को मौका मिलेगा जिनका खर्चा कंपनी देगी। यह फुल टाइम पीएचडी प्रोग्राम होगा। इसमें हफ्ते में 10-12 घंटे पढ़ाई व शोधकार्य करना होगा। इस वर्ग में छात्र की प्रतिवर्ष ट्यूशन फीस एक लाख रुपये और पंद्रह हजार कैंपस मेंटीनेंस देना होगा। इस वर्ग के किसी छात्र को फीस में किसी प्रकार की छूट समेत अन्य लाभ नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीएचडी प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो ओपन हो गयी है। इच्छुक छात्र 16 मार्च तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। 31 मार्च को दाखिले की पहली सूची आएगी। इसके आधार पर 10-30 अप्रैल तक इंटरव्यू व लिखित परीक्षा होगी।

इन फेलोशिप पाने वाले छात्रों को लाभ
पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए यूजीसी, सीएसआईआर, जेआरएफ, डीएसटी फेलोशिप पाने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को इस फेलोशिप के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- Explained: पांच सवालों का जवाब आपके भीतर से निकाल देगा कोरोना का डर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed