फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2023 IIT Kanpur urges remaining 20 percent applicants to download GATE hall ticket Soon

GATE 2023: आईआईटी कानपुर फरवरी में करेगी गेट परीक्षा का आयोजन, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

GATE 2023 Hall Ticket: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने जानकारी दी कि अभी तक 80 फीसदी उम्मीदवार अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं

विज्ञापन
GATE 2023 IIT Kanpur urges remaining 20 percent applicants to download GATE hall ticket Soon
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

GATE Admit Card 2023: आईआईटी कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE 2023) परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में किया जा रहा है। गेट परीक्षा चार फरवरी से शुरू होगी और 12 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी। गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी कानपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। गेट 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नामांकन संख्या यानी एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।  

विज्ञापन

20 फीसदी उम्मीदवारों ने नहीं डाउनलोड किए प्रवेश-पत्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि अभी तक 80 फीसदी उम्मीदवार अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं और शेष बचे 20 प्रतिशत उम्मीदवारों से प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की अपील की गई है। गेट परीक्षा 2023 का आयोजन चार, पांच, 11 और 12 फरवरी, 2023 को दो स्लॉट में किया जाएगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2023 ये जानकारियां कर लें चेक

गेट परीक्षा उम्मीदवार प्रवेश-पत्र में अपना पूरा नाम, पंजीकरण संख्या, गेट 2023 पेपर कोड, परीक्षा केंद्र कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, गेट परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, तस्वीर और हस्ताक्षर, गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर और परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश आदि को उचित तरीके से जांच लें।

 

विज्ञापन

GATE 2023 सीबीटी मोड में होगा परीक्षा का आयोजन

परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 29 पेपरों के लिए आयोजित होगा और परीक्षा में प्रश्न दो वर्गों- सामान्य योग्यता और मुख्य विषय से होंगे। जनरल एप्टीट्यूड के सेक्शन में 15 प्रतिशत अंकों का वेटेज होगा। जबकि शेष 85 प्रतिशत वेटेज कोर डिसिप्लिन पर आधारित प्रश्नों से होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed