फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS 12th Exam Cancelled: Education Minister Ramesh Pokhriyal Cancelled NIOS Class 12th Exam Due To Surge Of Covid 19

NIOS Class 12 Exam 2021: कोरोना की वजह से रद्द हुईं 12वीं की परीक्षाएं, 1.75 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

Sat, 05 Jun 2021 11:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 05 Jun 2021 11:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने एनआईओएस कक्षा 12 परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
NIOS 12th Exam Cancelled: Education Minister Ramesh Pokhriyal Cancelled NIOS Class 12th Exam Due To Surge Of Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने एनआईओएस कक्षा 12 परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों के लिए भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। छात्रों के मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया जल्द ही संस्थान द्वारा तैयार किया जाएगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार होगा परिणाम

शिक्षा मंत्री लिखते हैं कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए, एनआईओएस कक्षा 12 की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही संस्थान द्वारा मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया की घोषणा की जाएगी। जिसके आधार पर छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। इससे करीब 1.75 लाख छात्रों को फायदा होगा।

संतुष्ठ न होने पर विद्यार्थियों को मिलेगा परीक्षा देने का मौका

बता दें कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जून में आयोजित होने वाली थी। एनआईओएस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में, संस्थान ने उल्लेख किया है कि कोई भी विद्यार्थी जो मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है, उसे सार्वजनिक परीक्षा या ऑन-डिमांड परीक्षा के माध्यम से उपस्थित होने का विकल्प दिया जाएगा। यह परीक्षा स्थिति अनुकूल होने पर आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी को बता दें कि सार्वजनिक परीक्षा या ओडीई में संबंधित अभ्यर्थी का परिणाम अंतिम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed