फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister dharmendra Pradhan said on controversy over the removal of Charles Darwin Theory

NCERT: चार्ल्स डार्विन थ्योरी हटाने के विवाद पर शिक्षा मंत्री बोले- ऐसा कुछ भी नहीं है, जानिए पूरा मामला

Wed, 21 Jun 2023 04:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 04:57 AM IST
सार

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ दिनों से विवाद चल रहा है कि डार्विन थ्योरी को एनसीईआरटी से हटा दिया गया है। जैसे ही यह विवाद शुरू हुआ, मैंने एनसीईआरटी से बात की।

विज्ञापन
Education Minister dharmendra Pradhan said on controversy over the removal of Charles Darwin Theory
Dharmendra Pradhan, Education Minister - फोटो : Social Media

विस्तार

एनसीईआरटी से चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को हटाने की आशंकाओं पर शिक्षा मंत्री ने बात की। मंगलवार को भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चार्ल्स डार्विन की थ्योरी नहीं हटाई जा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

कक्षा 11वीं-12वीं के पाठ्यपुस्तक में कोई बदलाव नहीं हुआ
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ दिनों से विवाद चल रहा है कि डार्विन थ्योरी को एनसीईआरटी से हटा दिया गया है। जैसे ही यह विवाद शुरू हुआ, मैंने एनसीईआरटी से बात की। विशेषज्ञों की एक टीम ने सलाह दिया कि एक्सपर्ट्स की टीम ने सलाह दी थी कि कोविड-19 के दौरान दोहराव वाले हिस्सों को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया था, जिसे बाद में दोबारा जोड़ भी दिया गया। कक्षा आठवीं और नौवीं के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कक्षा 10वीं से विकासवाद सिद्धांत के कुछ हिस्सों को पिछले साल हटाया गया था। लेकिन कक्षा 11वीं-12वीं के पाठ्यपुस्तक में भी बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में बताना चाहूंगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति लागू किया जा रहा है
कक्षा 10वीं के बाद जो विद्यार्थी विज्ञान की पढ़ाई नहीं करता है, वह चार्ल्स डार्विन थ्योरी के कुछ हिस्सों को छोड़ देगा। पीरियोडिक टेबल कक्षा नौवीं में पढ़ाई जाती है और कक्षा 11वीं और 12वीं में भी। एनसीईआरटी ने एक-दो उदाहरणों को बदला था।  मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। नई पाठ्यपुस्तक तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed