फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admissions for Round 1 from today December 1

DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची जारी, आज से पहले राउंड के लिए करें आवेदन

Thu, 01 Dec 2022 09:29 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 09:29 AM IST
सार

DU PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय आज 01 दिसंबर 2022 से डीयू स्नाकोत्तर प्रवेश का पहला दौर आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से तीन दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक आवंटित विभाग में रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
DU PG Admissions for Round 1 from today December 1
DU seat allocation - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

DU PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय आज 01 दिसंबर 2022 से डीयू स्नाकोत्तर प्रवेश का पहला दौर आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से तीन दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक आवंटित विभाग में रिपोर्ट करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022) के लिए पहली मेरिट सूची कल यानी 30 नवंबर को जारी है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अब अपनी सीट स्वीकार करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करना होगा।

विज्ञापन

पहली सूची के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश का सत्यापन और स्वीकृत विभाग या कॉलेज  01 दिसंबर, 2022 से 04 दिसम्बर, 2022 तक करेंगे। पहली मेरिट लिस्ट के बाद पेमेंट की प्रक्रिया चार दिसंबर से 11:59 बजे तक होगी। पहली आवंटन सूची के तहत प्रवेश पूरा करने के बाद, डीयू डीयूईटी पीजी दूसरे दौर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

 

डीयू दूसरी प्रवेश सूची जारी करेगा

 विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि 07 दिसंबर, 2022 को डीयू दूसरी प्रवेश सूची जारी करेगा।  उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए 08 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से आवेदन करना होगा।  डीयू पीजी प्रवेश और मेरिट-आधारित प्रवेश 2022-23 का कार्यक्रम हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी किया गया था। जो अभ्यर्थी पहले दौर में सीट सुरक्षित नहीं कर सके थे, वे आवंटन के दूसरे दौर में परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। DUET PG 2022 पहली आवंटन सूची में उन छात्रों की सूची होगी जिन्हें कटऑफ और प्रवेश परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश के पहले दौर में सीटें आवंटित की गई हैं। 

पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी

शेड्यूल के मुताबिक 30 नवंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर पहली मेरिट सूची जारी करेगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि यदि आवश्यक हुआ तो तारीखों या सूचियों की घोषणा बाद में की जाएगी। अभी तक पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि वह 10 दिसंबर को तीसरी प्रवेश सूची की घोषणा करेगा और तीसरी योग्यता सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 15 दिसंबर को समाप्त होगी। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आगे बताया कि बाद के चरणों में यदि आवश्यकता हुई तो और प्रवेश सूची की घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed