फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Digital University is important for quality education Union Education Minister said 260 new TV channels will be launched to promote skills

Digital University: डिजिटल विवि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा- कौशल को बढ़ावा देने वाले 260 नए टीवी चैनल लांच होंगे

Wed, 29 Jun 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jun 2022 06:26 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा की पहुंच बढ़ाने तथा देश की विशाल आबादी को औपचारिक शिक्षा व प्रमाणित कौशल संरचना के तहत लाने के लिए नवीन व अनूठे तरीकों को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
Digital University is important for quality education Union Education Minister said 260 new TV channels will be launched to promote skills
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत डिजिटल विश्वविद्यालय जैसी पहल महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सभी के लिए शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से मजबूत एवं लचीला तंत्र सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा की पहुंच बढ़ाने तथा देश की विशाल आबादी को औपचारिक शिक्षा व प्रमाणित कौशल संरचना के तहत लाने के लिए नवीन व अनूठे तरीकों को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधान ने कहा कि एनईपी-2020 ईसीसीई स्तर से लेकर प्रत्येक शिक्षार्थी की जरूरतों को पूरा करने और एक जीवंत व न्यायसंगत ज्ञान समाज के निर्माण से संबंधित दृष्टिकोण एवं मार्ग निर्धारित करती है।  हम रोजगार संबंधी योग्यता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल संबंधी शिक्षा को स्कूली एवं उच्च शिक्षा के साथ एकीकृत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


नौकरियों की प्रकृति बदल रही  
मंत्री ने कहा कि नौकरियों की प्रकृति बदल रही है। औद्योगिकी क्रांति 4.0 हमें अपनी विशाल आबादी को कौशल से लैस करने, उसके कौशल को उन्नत बनाने की चुनौती और अवसर दोनों प्रस्तुत करती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कौशल से लैस करने की प्रक्रिया में एक व्यापक बदलाव लाया जाना चाहिए।  प्रधान ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे छात्रों एवं युवाओं को नए युग के विचारों एवं कौशल से लैस एक वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने का रास्ता अपनाती है और भारत को 21वीं सदी की ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए भारतीय भाषाओं में सीखने को प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना मकसद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 200 टीवी चैनल और उच्च शिक्षा के लिए 60 टीवी चैनल स्थापित करना शामिल है। इसकी सामग्री राज्यों के साथ मिलकर तैयार की जाएगी। इन चैनलों का मकसद अंतिम मील तक शिक्षा प्रदान करना होगा। चूंकि भारत में सिर्फ 60 फीसदी छात्रों तक ही डिजिटल शिक्षा फिलहाल उपलब्ध है, इसलिए ये टीवी चैनल शिक्षा के लिए दुनिया में नंबर एक संचार प्रणाली साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed