Kerala DHSE +2 Result Out: केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित; 82.95% परीक्षार्थी रहे सफल
DHSE Kerala Class 12 Result 2023 Out: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल ने गुरुवार, 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DHSE Kerala Class 12 Result 2023 Out: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल ने गुरुवार, 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। इस वर्ष केरल डीएचएसई के लिए कुल पास प्रतिशत 82.95 फीसदी रहा है।
केरल कक्षा 12वीं परीक्षा 2023, 10 मार्च से 30 मार्च के बीच एक ही पारी में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो आधिकारिक वेबसाइट से केरल डीएचएसई प्लस टू परिणाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Kerala DHSE +2 Result Out: इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट
keralaresults.nic.in
Dhsekerala.gov.in
Results.kite.kerala.gov.in
kerala.gov.in
Kerala DHSE +2 Result Out: ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध केरल डीएचएसई प्लस टू रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X