DU Admission: डीयू एनसीवेब दाखिलों के लिए तीसरी कट ऑफ सूची आज, ऐसे कर सकेंगे चेक
Delhi University NCWEB Third Cut-Off 2022 List Today: दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) की तीसरी कट-ऑफ 2022 सूची बुधवार, नौ नवंबर को जारी करने वाला है।
विस्तार
Delhi University NCWEB Third Cut-Off 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) की तीसरी कट-ऑफ 2022 सूची बुधवार, नौ नवंबर को जारी करने वाला है। डीयू एनसीवेब प्रवेश प्रक्रिया 2022 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट- ncwebadmission.uod.ac.in पर तीसरी कट-ऑफ सूची देख सकते हैं।
डीयू द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, तीसरी कट-ऑफ सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 10 नवंबर, 2022 से शुरू होगी। संबंधित कॉलेज 10 से 12 नवंबर, 2022 के बीच डीयू एनसीडब्ल्यूईबी यानी एनसीवेब की तीसरी कट-ऑफ के खिलाफ प्रवेश के लिए आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। डीयू एनसीवेब के माध्यम से यूजी प्रवेश बीए और बी कॉम पाठ्यक्रम के लिए आयोजित किया जा रहा है।
DU NCWEB तीसरी कट-ऑफ 2022 सूची महत्वपूर्ण तिथियां
-
डीयू एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी कट-ऑफ सूची : 09 नवंबर, 2022 -
तीसरी कट-ऑफ सूची के आधार पर डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश : 10 से 11 नवंबर, 2022 -
संबंधित कॉलेजों द्वारा अनुमोदन का समापन : 12 नवंबर, 2022 -
प्रवेश शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि : 13 नवंबर, 2022
DU NCWEB तीसरी कट ऑफ लिस्ट चेक करने के लिए स्टेप्स
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ncwebadmission.uod.ac.in पर जाएं। -
DU NCWEB की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। -
बीए/ बी कॉम प्रोग्राम-वार कट-ऑफ सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
शॉर्ट कट (ctrl+f key) का उपयोग करके कट-ऑफ सूची में अपना नाम खोजें। -
NCWEB तीसरी कट-ऑफ सूची डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
DU Admission: इसके बाद आगे क्या?
पहली से तीसरी कट-ऑफ के बाद बची हुई खाली सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय 15 नवंबर, 2022 को एनसीवेब की विशेष कट-ऑफ जारी करेगा। उम्मीदवार 16 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक डीयू एनसीडब्ल्यूईबी विशेष कट ऑफ के खिलाफ प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीयू 22 नवंबर, 2022 को एनसीडब्ल्यूईबी की चौथी कट-ऑफ सूची जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X