फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi government will conduct mental health counselling of students; psychiatrists will give advice

Delhi: मेंटल हेल्थ सही रखने के लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराएगी दिल्ली सरकार; मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सलाह

Sun, 08 Sep 2024 06:00 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में तनाव को दूर करने के लिए सरकार सभी छात्रों की काउंसलिंग करवायेगी। 20 स्कूलों में पायलट फेज के तहत पिछले एक साल में 20,000 से अधिक बच्चों को काउंसलिंग की गई।
 

विज्ञापन
Delhi government will conduct mental health counselling of students; psychiatrists will give advice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में तनाव को दूर करने के लिए सरकार सभी छात्रों की काउंसलिंग करवायेगी। इसे लेकर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को ब्लू-प्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार के 20 स्कूलों में पायलट फेज के तहत पिछले एक साल में 20,000 से अधिक बच्चों को काउंसलिंग की गई। इन स्कूलों में तैनात मनोरोग विशेषज्ञों ने बच्चों की मानसिक स्थिति को परखा और उनकी समस्या को दूर किया। साथ ही बच्चों में पढ़ाई व दूसरे कारणों से होने वाले तनाव को दूर रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही ग्रुप सेशन और सोशल-इमोशनल लर्निंग के माध्यम से छात्रों को बताया कि कैसे तनाव मुक्त रहा जा सकता है। कैसे खुद को भावनात्मक रूप से स्वस्थ रख सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग की मदद से होगा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर

शुक्रवार को शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में तैनात इन्हीं विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। साथ ही उनसे पायलट फेज के अनुभवों को जाना। चर्चा के दौरान स्कूल मनारोग विशेषज्ञों ने मंत्री को बताया कि काउंसलिंग की मदद से छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर पाए। उन्हें वापिस उनकी पढ़ाई से जोड़ा जा सकता है।

कम उम्र से ही विभिन्न कारणों से बच्चों में तनाव देखने को मिलता है। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य की लेकर बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं है। यही कारण है कि सही समय से उपचार न मिलने के कारण ये समस्या बढ़ जाती है।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि बच्चों का तन के साथ-साथ मन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जब वो मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो। पायलट फेज की सफलता के बाद दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed