अब CBSE स्कूलों में ये बदलाव करने की पैरवी करेगी दिल्ली सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में कुछ जरूरी बदलाव की पैरवी करने जा रही है। इस बारे में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में वोकेशनल सब्जेक्ट्स जरूर होने चाहिए। साथ ही इन विषयों को मुख्य व नियमित विषयों के रूप में ही संचालित किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि हम वोकेशनल विषयों को भी मुख्य विषय बनाएं, न कि उन्हें अतिरिक्त विषय के रूप में रखें। इस बारे में हम जल्द ही सीबीएसई से बात करेंगे और उनके सामने प्रस्ताव रखेंगे।'
ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश
ये था पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सपना
मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'अब्दुल कलाम आजाद का सपना था कि स्कूली शिक्षा में छात्रों को वोकेशनल विषयों की भी अच्छी शिक्षा दी जाए। जब हमने उनसे स्कूली शिक्षा पर मार्गदर्शन मांगा था, तभी उन्होंने अपने मन की ये बात साझा की थी। मुझे खुशी है कि हम उनके सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।'
उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कई वोकेशनल विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इन विषयों को अतिरिक्त नहीं, बल्कि मुख्य विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा। आगे दिल्ली में शुरू होने वाली स्किल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए उन विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने स्कूल में वोकेशनल विषयों की पढ़ाई की हो।
ये भी पढ़ें : पहियों पर कक्षाएं: जगह की ऐसी कमी कि बस में खोलना पड़ा स्कूल
मनीष सिसोदिया ने ये बातें दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। यहां दिल्ली के सरकारी स्कूलों के करीब 5 हजार छात्रों को इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कमेंट
कमेंट X