फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2026 Exam Delayed Due to Technical Glitch, NTA Revises Afternoon Session Timing

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर शुरू नहीं हुई परीक्षा, NTA ने बदला दोपहर तीन बजे की पाली का समय

Sat, 30 May 2026 12:49 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 30 May 2026 12:49 PM IST
सार

CUET UG 2026: शनिवार को सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण देरी से शुरू हुई। एनटीए ने बताया कि टीसीएस की तकनीकी समस्या के चलते एग्जाम प्रभावित हुआ। छात्रों को पूरा अतिरिक्त समय दिया गया है और दोपहर सत्र का समय भी बदला गया। इसके अलावा, एनटीए ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है।
 

विज्ञापन
CUET UG 2026 Exam Delayed Due to Technical Glitch, NTA Revises Afternoon Session Timing
शनिवार की परीक्षा तकनीकी दिक्कतों के कारण समय पर शुरू नहीं हो सकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा शनिवार को देशभर के कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा कई केंद्रों पर करीब 11:23 बजे शुरू हुई, जिसके चलते अभ्यर्थियों और अभिभावकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि परीक्षा आयोजन से जुड़ी एजेंसी M/s TCS की ओर से तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। इसी वजह से 30 मई 2026 को आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया प्रभावित हुई और कई परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम समय पर शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

 

सुबह 8 बजे बंद हो गई थी एंट्री

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में छात्र तय समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या आने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया बाधित हो गई।

कई केंद्रों पर छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबे समय तक परीक्षा शुरू नहीं होने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिली।

कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने की भी खबर

नोएडा सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू ही नहीं हो सकी। आखिरकार परीक्षा रद्द कर दी गई।

विज्ञापन

दोपहर सत्र का समय बदला गया

तकनीकी समस्या के बाद एनटीए ने दोपहर सत्र की परीक्षा का समय संशोधित कर दिया। एजेंसी के अनुसार अब दोपहर सत्र के लिए रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। जबकि परीक्षा अब पहले निर्धारित समय 3:00 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे से शुरू की जाएगी।

 
गतिविधि संशोधित समय
रिपोर्टिंग/एंट्री शुरू दोपहर 2:30 बजे से
परीक्षा शुरू होने का समय शाम 4:00 बजे
पहले निर्धारित परीक्षा समय दोपहर 3:00 बजे


एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह की पाली के उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।

एनटीए ने जताया खेद

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। एजेंसी ने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी उम्मीदवार को नुकसान न हो। एनटीए ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित छात्रों को पूरा अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट और सूचनाएं उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed