{"_id":"680f677f674450cc4c004dae","slug":"cuet-ug-2025-students-waiting-for-city-intimation-slip-exam-will-start-from-may-8-know-update-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के अभ्यर्थियों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार, आठ मई से शुरू होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के अभ्यर्थियों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार, आठ मई से शुरू होगी परीक्षा
Mon, 28 Apr 2025 05:03 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:03 PM IST
सार
CUET UG City Slip: सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीदवारों को इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
CUET UG 2025 City Intimation Slip
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG City Intimation Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार है, जो जल्द ही जारी की जाएगी। यह स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाती है, जिससे अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के शहर का पता लगा सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई 2025 से शुरू होगी और 1 जून 2025 तक चलेगी।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का बेसब्री से इंतजार है। सीयूईटी यूजी 2025 के एडमिट कार्ड से पहले यह सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप का बेसब्री से इंतजार है। सीयूईटी यूजी 2025 के एडमिट कार्ड से पहले यह सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन प्रमुख सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में लैंग्वेज, दूसरे में डोमेन विशिष्ट विषय, और तीसरे में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
विज्ञापन
प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिन्हें सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से हल करना होगा। हर पेपर के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। सही उत्तर पर 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी। यदि उम्मीदवार ने कोई प्रश्न छोड़ा है, तो उसे कोई अंक नहीं मिलेगा। हर पेपर का कुल अंक 250 होगा।
सीयूईटी यूजी में इस साल हुए बदलाव
- यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी विषय में परीक्षा देने की अनुमति है, भले ही उन्होंने कक्षा 12वीं में जो भी विषय चुना हो।
- परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष तक, प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग था।
- विषयों की संख्या भी 63 से घटाकर 37 कर दी गई है।
CUET UG 2025: कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर 'एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर सीयूईटी (यूजी) 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवार को अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद, सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखाई देगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X