फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2025 Registration Last Date today; Apply at cuet.nta.nic.in; Exam from 8 May

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका; चूके तो डीयू-जामिया में नहीं होगा दाखिला

Sat, 22 Mar 2025 09:04 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 09:04 AM IST
सार

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक जाता है, तो उसे केंद्रीय या अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा। परीक्षा का आयोजन 8 मई से एक जून तक होगा।
 

विज्ञापन
CUET UG 2025 Registration Last Date today; Apply at cuet.nta.nic.in; Exam from 8 May
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CUET UG 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. बीआर अंबेडकर, जामिया और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ समेत कई विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के पास आज अंतिम मौका है। इन विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी (CUET 2025) का स्कोर अनिवार्य है और सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। 

विज्ञापन


सीयूईटी यूजी नहीं देने पर छात्रों को इन विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने का अवसर नहीं मिलेगा। सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा का आयोजन 8 मई से एक जून तक होगा।

विज्ञापन

आवेदन करते समय बरतें सावधानी

डीयू व अंबेडकर में सभी स्नातक प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर होते हैं। वही, आईपीयू के भी 20 प्रोग्राम में सीयूईटी से ही दाखिला होता है। कई छात्र जल्दबाजी में आवेदन करते समय कई गलतियां कर देते हैं। 

ऐसे में डीयू प्रशासन की सलाह है कि जल्दबाजी में सीयूईटी यूजी के आवेदन में छात्र गलती ना करें। छात्र अपना नाम, अभिभावकों का नाम व पता, फोन नंबर व ईमेल आईडी को ध्यान से भरें।

बारहवीं में जो विषय पढ़े हैं सीयूईटी के लिए उन्हीं विषयों का चयन करें। इस बात को ध्यान रखें कि डीयू में दाखिले के लिए छात्र का सीयूईटी में किसी एक भाषा का पेपर दिया होना जरूरी है। डीयू एनटीए से ही छात्रों का यह डेटा लेगा। ऐसे में डेटा गलत होने पर दाखिले के समय परेशानी हो सकती है।

डीयू में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे व स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले के लिए भी सीईयूटी स्कोर अनिवार्य है। डीयू में बीए ऑनर्स में दाखिले के लिए एक भाषा तीन विषय या दो भाषा दो विषय को देखा जाएगा। छात्र इसी आधार पर सीयूईटी के लिए विषयों का चयन करें। सीयूईटी की परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद डीयू स्नातक कोर्सेज के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम मई-जून में शुरू कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed