फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Exam 2022-23: If you prepare from these topics, you will definitely become a government teacher-safalta

CTET Exam 2022-23 : इन टॉपिक्स से करेंगे तैयारी तो जरूर बनेंगे सरकारी शिक्षक, जानें कैसे क्रैक होगा ये एग्जाम

Fri, 23 Dec 2022 04:24 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 23 Dec 2022 04:24 PM IST
सार

सीटेट परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी हर वर्ष निकलने वाली तकरीबन 3 लाख शिक्षक वैकेंसी के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आवेदन कर सकता है। सरकारी शिक्षक भर्तियों की बात करें तो सीटेट क्वालीफाइड उम्मीदवार की देश के 92 शहरों में नियुक्तियां की जा सकतीं हैं। अगर आप भी सीटेट परीक्षा के जरिए सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो सफलता की ई बुक्स की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
CTET Exam 2022-23: If you prepare from these topics, you will definitely become a government teacher-safalta
सीटेट परीक्षा 2022-23 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों और सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में प्राइमरी व जूनियर लेवल पर शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटेट परीक्षा को योग्यता परीक्षा माना जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रतिवर्ष इस परीक्षा का वर्ष में दो बार आयोजन किया जाता है। सीटेट परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी हर वर्ष निकलने वाली तकरीबन 3 लाख शिक्षक वैकेंसी के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आवेदन कर सकता है। सरकारी शिक्षक भर्तियों की बात करें तो सीटेट क्वालीफाइड उम्मीदवार की देश के 92 शहरों में नियुक्तियां की जा सकतीं हैं। दिसम्बर 2022 सीटेट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा जनवरी 2023 में किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बीच सीटेट क्वालीफाई करने के लिए सफलता डॉट कॉम की CTET Video Course Paper-1CTET Video Course Paper-2 की मदद ले सकते हैं। सीटेट परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए सबसे जरूरी हैं वो टॉपिक्स जो परीक्षा में आते हैं। हम आपको कुछ टॉपिक्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 परीक्षा सिलेबस 
सीटेट 2022 परीक्षा सैलरी 
सीटेट परीक्षा ई बुक्स 
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

सीटेट परीक्षा में जो टॉपिक्स पूछे जाते हैं 

  1. बाल विकास खंड के प्रत्येक सब सेक्शन से 15 प्रश्न 
  2. समावेशी शिक्षा और बच्चों को समझने की अवधारणा तैयार रखें 
  3. टॉपिक थिंकर्स विचार और सिद्धांत अच्छी तरह तैयार रखें 
  4. पिछले साल के प्रश्न पत्रों को तैयार रखें कुछ प्रश्न दोहराए जाते हैं 
  5. आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा-1 और संचार के लिए भाषा-2 की भी तैयारी जरूरी है
  6. भाषा-1 में 2 अनसीन पैसेज पूछे जाएंगे, एक गद्य और एक नाटक
  7. एक प्रश्न कविता के आधार पर पूछा जाएगा
  8. ग्रॉमर और बर्बल एबिलिटी पर प्रश्न पूछा जाएगा 
  9. समय प्रबंधन अनुभाग महत्वपूर्ण है 
  10. भाषा-2 में भाषा-1 की तरह ही प्रश्न पूछे जाएंगे 
  11. गणित में बेसिक गणित के प्रश्न, शिक्षाशास्त्र, व्यवहारिक शिक्षण गतिविधियों और उनके व्यवहारिक अनुप्रयोग पर सवाल पूछे जाएंगे
  12. विज्ञापन
  13. पर्यावरण अध्ययन में कक्षा एक से 5वीं तक की एनसीईआरटी पुस्तक और छठी से 8वीं कक्षा तक की भूगोल की पुस्तकों का अध्ययन करें 
  14. विज्ञापन
    विज्ञापन
  15. रोजाना अखबार पढ़ें, जीके से अपडेट रहें 
  16. विज्ञान में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, ये प्रश्न छठी से 8वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे
  17. छठी से 8वीं कक्षा तक की विज्ञान की किताबों में दिए गए प्रश्नों को हल कर इनकी तैयारी करें
  18. यूनिट रूपांतरण और बेसिक सेल फॉर्मेशन को तैयार रखें
  19. रसायन विज्ञान से भी कुछ सवाल पूछे जाएंगे
  20. सीटेट परीक्षा 150 मिनट की होगी जिसमें आपको 150 सवाल हल करने होंगे, प्रत्येक सवाल के लिए 1 मिनट अभ्यर्थी को मिलेगा। जिसके लिए अभ्यर्थी मॉक टेस्ट के जरिए समय प्रबंधन पर काम कर सकते हैं।  

 

किस पैटर्न पर आयोजित होगी परीक्षा 

CTET में दो पेपर का आयोजन होगा और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, NDA/NA, CTET, UPSSSC PET, NDA समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

सीटेट परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी हर वर्ष निकलने वाली तकरीबन 3 लाख शिक्षक वैकेंसी के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आवेदन कर सकता है

सीटीईटी परीक्षा में कितने पेपर आयोजित होते हैं ?

CTET परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर-1 प्राइमरी सेक्शन में पढ़ाने की योग्यता हासिल करने के लिए और पेपर-2 जूनियर सेक्शन में पढ़ाने की योग्यता देने के लिए आयोजित होता है। 

सीटेट परीक्षा में सफलता का क्या प्रतिशत रहता है ?

आमतौर पर सीटेट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों में से 11 से 30 प्रतिशत तक उम्मीदवार सफल हो पाते हैं। 

सीटेट परीक्षा प्रतिवर्ष कितने अभ्यर्थी देते हैं ?

2011 से आयोजित की जा रही इस परीक्षा में पहले 5 लाख युवा बैठते थे। लेकिन देश में स्कूलों की संख्या और शिक्षकों की नौकरियां बढ़ने के साथ ही सीटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ गई है। आज के समय में 23 लाख उम्मीदवार एक सत्र की सीटेट परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed