फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Know what percentage of the total candidates appearing in this eligibility test are-safalta

CTET 2022: जानिए इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों के कितने फीसद अभ्यर्थी हो पाते हैं सफल

Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
सार

लाखों  उम्मीदवारों  को  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022  के  नोटिफिकेशन  जारी  किए  जाने  का  बेसब्री से  इंतजार बना हुआ है।  CBSE  द्वारा  दी  गई  जानकारी  के  मुताबिक  अगले  CTET  का  आयोजन  दिसंबर 2022 में किया जाना है।

विज्ञापन
CTET 2022: Know what percentage of the total candidates appearing in this eligibility test are-safalta
CTET 2022 update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लंबे समय से देशभर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और CBSE ने बीते कुछ दिनों पहले यह सूचना दी थी कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। हालांकि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से होगी, CBSE ने इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि इस साल CTET का 16वॉ एडिशन आयोजित किया जाना है और CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा ऑनलाइन ही होगी। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने फीसदी अभ्यर्थी इसमें होते हैं सफल : 

एक पात्रता परीक्षा होने की वजह से CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हर साल घटती बढ़ती रहती है। दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और जबकि पेपर-2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं दिसंबर 2021 से भी पहले आयोजित किए गए CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

विज्ञापन

कितना देना होगा आवेदन शुल्क :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत इसी महीने में की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं शुल्क को बात करें तो इसके पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपयेऔर एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये और एससी/एसटी तथा दिव्यांगअभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed