फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid Effect Maharashtra colleges and universities closed till February 15 due to rising covid cases

Covid Effect: कोरोना के कारण महाराष्ट्र में कॉलेज-विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक बंद, यूपी में भी स्कूलों के लिए नए आदेश

Wed, 05 Jan 2022 08:13 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

सरकार ने राज्य में सभी कॉलेजों को 15  फरवरी तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इन सभी संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Covid Effect Maharashtra colleges and universities closed till February 15 due to rising covid cases
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण देशभर के विभिन्न राज्यों में स्कूल-कॉलेजों के बंद होने का सिलसिला जारी है। अब इन राज्यों की सूची में नया नाम महाराष्ट्र का भी जुड़ गया है।  राज्य में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाओं को 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह नियम राज्य, डीम्ड, निजी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ तकनीकी संस्थान और इनसे संबद्ध कॉलेजों पर भी प्रभावी होंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। 

विज्ञापन


उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उदय सामंत ने राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद करने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्य में सभी कॉलेजों को 15  फरवरी तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इन सभी संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। संस्थानों के हॉस्टल भी बंद रहेंगे।  
विज्ञापन

अब प्रारंभिक और इंटरमीडिएट की ड्राइंग परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। संस्थानों में कर्मचारी 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्य करते रहेंगे। महाराष्ट्र में सभी कॉलेजों को 13 अक्तूबर 2021 को खोला गया था। कोरोना के टीके के दोनो डोज लगवाने वाले छात्रों को ऑफलाइन कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे और मुंबई में भी स्कूल बंद
इससे पहले राज्य सरकार ने बीते दिन पुणे में पहली से आठवीं तक की सभी ऑफलाइन कक्षाओं को 30 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया था। वहीं, बीते सोमवार को मुंबई बीएमसी ने भी शहर के पहली से नवीं और 11वीं के सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक बंद रखने का फैसला किया था। हालांकि,  सभी संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। 

आज मिले कोरोना के 26 हजार से ज्यादा केस
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 26,538 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान आठ संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 5331 मरीज ठीक हुए। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 87,505 हो गई है। यहां ओमिक्रॉन से संक्रमण के अब तक 757 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 330 ठीक हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में 15,166 नए मामले मिले और तीन की मौत हुई। यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या अब 61,923 हो गई है।


यूपी में 10वीं तक के स्कूल बंद
कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी वृद्धि को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दसवीं तक की कक्षाओं को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार को इस के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। यह आदेश सभी सरकारी और निजी संस्थानों पर लागू होगा। राज्य में रात्रि कर्फ्यू को भी लागू कर दिया गया है। यह रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed