{"_id":"607145ed380df522a6458a62","slug":"covid-19-bihar-schools-colleges-to-remain-shut-till-april-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कोरोना की वजह से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल तक बंद","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार: कोरोना की वजह से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल तक बंद
Sat, 10 Apr 2021 12:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
COVID 19: बिहार में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस की वजह से सभी स्कूलों और कॉलेजों को 18 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्ती से इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले सरकार ने 11 अप्रैल को शिक्षा संस्थान को फिर से खोलने का फैसला किया था, लेकिन अब हफ्तेभर के लिए इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अन्य राज्यों में भी स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली में अगले आदेश तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का कहना है कि छात्रों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों को 18 अप्रैल तक बंद कराया गया है। हालांकि, अभी बिहार में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X