{"_id":"6071370e948aa43fea012266","slug":"maharashtra-ssc-hsc-exams-2021-varsha-gaikwad-says-decision-on-board-exams-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
Sat, 10 Apr 2021 10:56 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
Maharashtra SSC HSC Exams 2021: महाराष्ट्र सहित देशभर में इस वक्त कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सूबे में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू और शनिवार-रविवार को लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, सूबे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ( MPSC) परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। अब सरकार दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लेगी। इस बात की जानकारी सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि विभाग दसवीं और बारहवीं बोर्ड के छात्रों के मूल्यांकन के विकल्पों के बारे में छात्र प्रतिनिधियों, तकनीकी दिग्गजों, अभिभावकों, शिक्षकों के साथ निरंतर परामर्श कर रहा है। इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं क्रमशः 29 और 23 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी छात्रों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और इस संबंध में अगले कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा।'
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, 15 अप्रैल तक करा सकते हैं सुधार
विज्ञापन
बता दें कि छात्र और अभिभावक कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखकर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर असहज हैं। ऐसे में सरकार एक बार फिर से स्थिति की समीक्षा करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करेगी या फिर तय वक्त पर ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा। शिक्षा मंत्री का कहना है कि छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने ये बातें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कही हैं।
कमेंट
कमेंट X