CISCE Result 2025: सीआईएससीई 10वीं में 99.09% तो इंटर में 99.02 फीसदी विद्यार्थी पास, लड़कियां रहीं आगे
CISCE 10th-12th Result 2025: सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE Result 2025: सीआईएससीई बोर्ड ने 2025 के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल, दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) और (results.cisce.org) के माध्यम से आईसीएसई 10वीं परिणाम 2025 और आईएससी 12वीं परिणाम देख सकते हैं।
आईसीएसई कक्षा 10 के छात्रों का पास प्रतिशत इस साल 99.09% रहा, जो पिछले साल 99.47% था। वहीं, आईएससी कक्षा 12 में 99.02% उम्मीदवार सफल हुए। हालांकि, दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में मामूली गिरावट आई है, फिर भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं-12वीं परिणामों में किया बदलाव, अब 'योग्य' और 'अयोग्य' का होगा जिक्र
लड़कियों का प्रदर्शन रहा शानदार
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 2,52,557 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 2,50,249 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस साल 10वीं कक्षा में 99.37% लड़कियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 98.84% लड़के सफल रहे। वहीं, आईएससी कक्षा 12 में 99,551 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 98,578 सफल हुए। यहां भी महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जहां 99.45% महिलाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64% रहा।
पिछले साल कैसा रहा 10वीं और 12वीं का प्रदर्शन
पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं में पास प्रतिशत 99.47 दर्ज किया गया है। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है। इस वर्ष 2,695 स्कूलों से छात्र आईसीएसई (दसवीं कक्षा) परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 82.48% (2,223) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया।
पिछले साल यानी 2024 में आईएससी (12th) परीक्षा में कुल 52,765 लड़के और 47,136 लड़कियां शामिल हुई थीं, जिसमें से 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल हो गई थीं। इस प्रकार, 12वीं में फेल छात्रों की कुल संख्या 1,813 रही थी।
कमेंट
कमेंट X