फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Exam Rules: CISCE Revises Class 10th-12th Results, Now "Qualified" and "Not Qualified" Will Be Mentioned

CISCE Exam Rules: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं-12वीं परिणामों में किया बदलाव, अब 'योग्य' और 'अयोग्य' का होगा जिक्र

Tue, 29 Apr 2025 01:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Apr 2025 01:39 PM IST
सार

CISCE Exam Rules 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने परीक्षा नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। एकीकृत पास सर्टिफिकेट और नए रिजल्ट फॉर्मेट जैसे प्रावधानों के तहत परिणाम जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
CISCE Exam Rules: CISCE Revises Class 10th-12th Results, Now "Qualified" and "Not Qualified" Will Be Mentioned
CISCE Exam Rules - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CISCE Exam Rules: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2025  कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाओं में सफल छात्रों को अब एकल पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा नियमों में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट फॉर्मेट में बदलाव

सीआईएससीई ने परीक्षा नियमों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि 2025 से ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परिणाम अब "पास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया" या "प्रदान नहीं किया गया" की जगह "योग्य" या "योग्य नहीं" के रूप में घोषित किए जाएंगे। यह बदलाव परिणामों की पारदर्शिता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

आईएससी में पास होने की नई शर्तें

आईएससी कक्षा 12 के छात्रों को अब पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे। इसके साथ ही उन्हें SUPW (सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य) और सामुदायिक सेवा में भी पास ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक होगा, जिसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनः परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नया प्रावधान

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे छात्र जो एक या अधिक विषयों में अगली परीक्षा (Supplementary Exam) में शामिल होते हैं, उन्हें अंकों का पूरक विवरण (Supplementary Statement of Marks) जारी किया जाएगा। वहीं, जो छात्र मुख्य परीक्षा में उपस्थित तो होते हैं लेकिन उत्तीर्ण नहीं हो पाते, उन्हें भी केवल अंकों का विवरण (Statement of Marks) प्रदान किया जाएगा।

कंपार्टमेंट की जगह अब सुधार परीक्षा

सीआईएससीई ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर "सुधार परीक्षा" की शुरुआत की है। अब वे छात्र जो उसी परीक्षा वर्ष में अपने अंकों या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसमें छात्रों को अधिकतम दो विषयों में परीक्षा देने की अनुमति होगी। दोनों परीक्षाओं में जो अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें ही अंतिम अंक माना जाएगा।

यदि किसी छात्र का समग्र परिणाम 'नॉट क्वालिफाइड' से 'क्वालिफाइड' में बदलता है, तो उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से मूल प्रमाणपत्र और अंक पत्र CISCE को लौटाने होंगे ताकि अद्यतन दस्तावेज जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed