फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE told teachers, prepare lecture videos and upload on YouTube and Facebook

CBSE ने शिक्षकों से कहा, लेक्चर वीडियो तैयार कर यू ट्यूब और फेसबुक पर करें अपलोड

Fri, 27 Mar 2020 08:08 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 27 Mar 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE told teachers, prepare lecture videos and upload on YouTube and Facebook
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण स्कूल व कॉलेज सब बंद हैं। वहीं आगामी सत्र शुरू होने में भी फिलहाल अड़चन हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लॉक डाउन की स्थिति में शिक्षकों को तकनीक का प्रयोग करते हुए रचनात्मक तरीके से बच्चों को पढ़ाने के सुझाव दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अब जब शिक्षक घर से कार्य कर रहे हैं तो वह इस समय का भरपूर लाभ उठाएं। शिक्षक घर पर ही पूरे सत्र के लिए योजना बना लें। साथ ही वीडियो लेक्चर तैयार कर यू-ट्यूब व अपने स्कूल के फेसबुक पेज पर अपलोड करें जिससे बच्चे इनका लाभ ले सकें।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सभी शिक्षाविदों (शिक्षकों) को कहा गया है कि वह अपनी शिक्षण योजना में कला-खेल गतिविधियों को भी शामिल करें। इसके साथ ही वह शैक्षिक व सह-शैक्षिक पाठ्यक्रम की भी योजना बना सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि विभिन्न विषयों पर ट्यूटोरियल-वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड और अपलोड किए जा सकते हैं। चूंकि छात्र कक्षा में नहीं होंगे और वह त्वरित प्रश्न नहीं पूछ पाएंगे। ऐसे में शिक्षक अपनी सामग्री को यथासंभव आकर्षक बनाएं, प्वाइंटर जोड़ें, विजुअल का प्रयोग करें। शिक्षकों को इन लिंक को बोर्ड के साथ भी साझा करना है। छात्रों को प्रोजेक्ट, केस स्टडी करने के लिए कहा जा सकता है। छात्रों को कहानी, कविता, गीत, रैप लिखने के लिए कहा जा सकता है। प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए कुछ पढ़ने की सामग्री दी जा सकती है। पढ़ने के कौशल के लिए प्रेरक गीत, कहानियां, लघु फिल्में साझा की जा सकती हैं। वर्चुअल फील्ड ट्रिप और वर्चुअल ट्रेजर हंट प्रोग्राम की योजना बनाई जा सकती है। वहीं सीबीएसई सचिव का कहना है कि लॉक डाउन के अवसर का लाभ उठाते हुए शिक्षकों को फिजिकल क्लासरूम से ऊपर उठकर डिजिटल क्लासरूम को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed