CBSE: छात्रों के कल्याण और करियर मार्गदर्शन पर जोर; अप्रैल-मई में सीबीएसई के कई वेबिनार, जानें पूरा कार्यक्रम
CBSE Psychological Counselling: सीबीएसई छात्रों के कल्याण और करियर मार्गदर्शन के लिए अप्रैल-मई 2025 में मनोवैज्ञानिक और करियर काउंसलिंग वेबिनार आयोजित करने वाला है। इन वेबिनार में छात्र, शिक्षक और अभिभावक शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: सीबीएसई बोर्ड स्कूल के प्रिंसिपलों, काउंसलरों, शिक्षकों और छात्रों के लिए करियर और मनोवैज्ञानिक परामर्श वेबिनार श्रृंखला आयोजित करने वाला है। सीबीएसई मनोवैज्ञानिक परामर्श 4 अप्रैल से शुरू होगा और करियर परामर्श सत्र 8 अप्रैल से शुरू होगा।
सीबीएसई का मुख्य उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास और उनके कल्याण को बढ़ावा देना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई छात्रों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए परामर्श वेबिनार आयोजित करेगा। इन वेबिनार का मकसद है कि स्कूलों में सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल तैयार हो सके।
अप्रैल और मई में आयोजित होंगे वेबिनार
सीबीएसई अप्रैल और मई 2025 के बीच कुल छह करियर काउंसलिंग वेबिनार आयोजित करेगा। इनका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को करियर के चयन में सहायता करना है। हर सत्र में एक खास समूह को ध्यान में रखकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मनोवैज्ञानिक परामर्श वेबिनार श्रृंखला 2025
| तारीख | समय | प्रतिभागी | विषय |
|---|---|---|---|
| 4 अप्रैल | सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 | प्रधानाचार्य, परामर्शदाता, स्वास्थ्य शिक्षक | स्कूल संस्कृति में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा (SEL) को एकीकृत करना |
| 7 अप्रैल | सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 | प्रधानाचार्य, परामर्शदाता, शिक्षाविद | स्कूल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में कैंसर जागरूकता को शामिल करना और लचीलापन बढ़ाना |
| 23 अप्रैल | सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 | प्रधानाचार्य, परामर्शदाता, शिक्षाविद | स्कूल संस्कृति में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा (SEL) को एकीकृत करना |
| 30 अप्रैल | सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 | प्रधानाचार्य, परामर्शदाता, शिक्षाविद | कक्षा में अदृश्य विकलांगताओं का प्रबंधन |
| 14 मई | सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 | प्रधानाचार्य, परामर्शदाता, शिक्षाविद | साइबर स्वास्थ्य पर जागरूकता |
करियर काउंसलिंग वेबिनार श्रृंखला 2025
| तारीख | समय | प्रतिभागी | विषय |
|---|---|---|---|
| 8 अप्रैल | शाम 4:00 से 5:00 | छात्र, अभिभावक और शिक्षक | प्रोफाइल निर्माण का महत्व और छात्रों के लिए एक्सपोजर |
| 15 अप्रैल | शाम 4:00 से 5:00 | प्रधानाचार्य और प्रशासक | स्कूलों में करियर की तैयारी का नेतृत्व |
| 22 अप्रैल | शाम 4:00 से 5:00 | कक्षा आठवीं से आगे के शिक्षक | करियर-उन्मुख शिक्षण: भविष्य के लिए छात्रों को तैयार करना |
| 29 अप्रैल | शाम 4:00 से 5:00 | काउंसलर | कैरियर पथ पर मार्गदर्शक परामर्शदाता का योगदान |
| 6 मई | शाम 4:00 से 5:00 | अभिभावक | बच्चों के करियर में माता-पिता की साझेदारी |
| 13 मई | शाम 4:00 से 5:00 | अभिभावक | उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्रों को प्रेरित करना |
इन वेबिनार में भाग लेकर, छात्र, शिक्षक और अभिभावक मानसिक स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल करियर चुनाव में मदद मिलेगी बल्कि छात्रों के समग्र विकास में भी सहूलियत होगी।
कमेंट
कमेंट X