फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2025: Truth Behind Viral Notice on CBSE Results Revealed, Here’s What the Board Has to Say

CBSE Result 2025: क्या छह मई को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस की सच्चाई

Sun, 04 May 2025 10:33 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 May 2025 10:33 AM IST
सार

CBSE 10th-12th Result 2025: एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीबीएसई के परिणामों की घोषणा से जुड़ी बातें कही गई हैं। लेकिन, सीबीआसई ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। पूरी खबर नीचे पढ़ें। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
CBSE Result 2025: Truth Behind Viral Notice on CBSE Results Revealed, Here’s What the Board Has to Say
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Result 2025: सीबीएसई परिणाम 2025 को लेकर 2 मई 2025 का एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें बोर्ड परिणामों की तारीख और अन्य विवरणों के बारे में दावा किया गया है। लेकिन, सीबीएसई ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस पत्र को सीबीएसई द्वारा जारी नहीं किया गया है और अभी तक परिणामों की घोषणा से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंबिना इंटरनेट, सिर्फ एसएमएस से देख सकेंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट; जानें आसान तरीका
विज्ञापन

 

फेक नोटिस में क्या लिखा है? 

फेक नोटिस में शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की खुशी जताई गई है। इसमें कहा गया है कि छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिला है और उन्हें बधाई दी गई है। नोटिस में दावा किया गया कि सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक तौर पर 6 मई 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। साथ ही, छात्रों को परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए एडमिट कार्ड नंबर, रोल नंबर और स्कूल नंबर की जानकारी दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेक नोटिस में यह भी दावा किया गया कि छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा दोनों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और कक्षा का विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी था और सीबीएसई ने इसे खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ेंडिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट? यहां समझिए स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया

सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी पत्र से छात्र न हों भ्रमित

सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के असत्यापित समाचार को साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। बोर्ड ने कहा कि प्रामाणिक अपडेट के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें।

सीबीएसई के अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी पत्र से छात्रों को भ्रमित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अभी तक परिणामों की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और किसी भी झूठी खबर से बचें।

यह भी पढ़ेंसीबीएसई ने बदली रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया, अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed