CBSE: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम; परीक्षा पैटर्न समझने में मिलेगी मदद
CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए 2025-26 सत्र के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इससे परीक्षा पैटर्न और तैयारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इनके साथ ही हर विषय का मार्किंग स्कीम भी सीबीएसई एकेडमिक्स की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए मूल्यांकन प्रणाली 2024-25 की तरह ही रहेगी। ज्यादातर विषयों के सैंपल पेपर और उनकी मार्किंग स्कीम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। केवल भाषा विषयों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
बोर्ड परीक्षा की संभावित डेटशीट जारी
चूंकि सीबीएसई 2026 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पहले ही जारी हो चुकी है, ऐसे में छात्रों के लिए यह सही समय है कि वे सैंपल पेपर को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत करें। इसके अलावा, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट भी जारी कर दी है, जिसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं...
कक्षा 10 के सैंपल पेपर
- विज्ञान
- गणित (स्टैंडर्ड)
- गणित (बेसिक)
- सामाजिक विज्ञान
- गृह विज्ञान
- पेंटिंग
यह भी पढ़ें: 10वीं की डेटशीट जारी; पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, जानें कब होगा दूसरा चरण
कक्षा 12 के सैंपल पेपर
- भरतनाट्यम
- कुचिपुड़ी
- जीव विज्ञान
- विधि अध्ययन (लीगल स्टडीज)
- बायोटेक्नोलॉजी
- अप्लाइड आर्ट्स (कमर्शियल आर्ट)
- रसायन विज्ञान
- अप्लाइड गणित
- मणिपुरी नृत्य
- गणित
- ओडिसी नृत्य
- पेंटिंग
- भूगोल
- ग्राफिक्स
- इतिहास
- मूर्तिकला
- गृह विज्ञान
- भौतिकी
- कथक
- राजनीति विज्ञान
- कथकली
- समाजशास्त्र
परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
सीबीएसई ने स्कूलों और छात्रों से अपील की है कि वे इन क्वेश्चन पेपर डिजाइन का उपयोग कक्षा में पढ़ाई और सीखने की गतिविधियों में करें। बोर्ड का फोकस छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें इसे व्यावहारिक जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सीबीएसई के ये सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) छात्रों को अंतिम बोर्ड परीक्षा के पेपर का पैटर्न समझाने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। इनसे छात्रों को न केवल सिलेबस की स्पष्ट जानकारी मिलती है, बल्कि पेपर हल करने की सही रणनीति बनाने में भी मदद मिलती है।
कमेंट
कमेंट X