फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 10th Datehseet out at cbse.gov.in for both phases; Exams between 17 Feb and 1 June

CBSE 10th Datesheet 2025: 10वीं की डेटशीट जारी; पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, जानें कब होगा दूसरा चरण

Wed, 24 Sep 2025 07:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

CBSE Board 10th Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। डेटशीट के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित होंगी। परीक्षा का पहला संस्करण 17 फरवरी से शुरू होगा। छात्र नीचे पूरी डेटशीट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
CBSE Board 10th Datehseet out at cbse.gov.in for both phases; Exams between 17 Feb and 1 June
CBSE Board - फोटो : Official Website

विस्तार

CBSE Board 10th Datesheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट प्रकाशित कर दी है। गौरतलब है कि 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार होने वाली हैं, सीबीएसई ने दोनों संस्करणो की परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है।

विज्ञापन


जो भी छात्र वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, उन्हें डेटशीट अवश्य देखनी चाहिए। हाईस्कूल के छात्रों को कैलेंडर में दोनों संस्करणों की संभावित तिथायां नोट कर लेनी चाहिए। इससे परीक्षा की तैयारी में आपको काफी मदद होगी।

विज्ञापन

2026 से दो बार होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के लिए पहले चरण की परीक्षा देना अनिवार्य होगा, लेकिन अगर छात्र अपने अंक सुधारना चाहते हैं तो दूसरे चरण की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने इस साल फरवरी में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। दोनों चरणों की डेटशीट नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

पहले फेज की परीक्षा 17 फरवरी से 9 मार्च तक

10वीं कक्षा की पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके बार मई-जून में दूसरे चरण की परीक्षाएं होंगी। पहले चरण की परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को गणित की परीक्षा के साथ होगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहले चरण की परीक्षा का संभावित कार्यक्रम नीचे तालिका में देख सकते हैं:

तारीख समय विषय का नाम
17 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक
18 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक रिटेल सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टी-मीडिया, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल्स फॉर साइंसेज, डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन
20 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
21 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
23 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक फ्रेंच
24 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना
25 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक साइंस
26 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक होम साइंस
27 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक कंप्यूटर एप्लीकेशंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एआई
28 फरवरी सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक संस्कृत (कम्युनिकेटिव), संस्कृत, राय गुरंग, तमांग, शेरपा, उर्दू कोर्स-बी
02 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी
03 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
05 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक पेंटिंग
06 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक सिंधी, मलयालम, ओडिया, असमी, कन्नड़, कोकबोरोक
07 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक सोशल साइंस
09 मार्च सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक तेलुगु, अरबी, रशियन, पर्शियन, नेपाली, लिंबू, लेप्चा, कर्नाटिक म्यूजिक (वोकल), कर्नाटिक म्यूजिक मेल इंस्ट्रूमेंट्स, कर्नाटिक म्यूजिक परकशन इंस्ट्रूमेंट्स, हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, हिंदुस्तानी म्यूजिक (मेल इंस्ट्रूमेंट्स), हिंदुस्तानी म्यूजिक (परकशन इंस्ट्रूमेंट्स), थाई

दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक

कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 1 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसी दौरान कंपार्टमेंट परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरे सत्र की परीक्षा की शुरुआत 15 मई को गणित की परीक्षा के साथ होगा। दूसरे सत्र की परीक्षाओं की संभावित तिथियां नीचे देख सकते हैं:

तारीख विषय का नाम
15 मई मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक
16 मई कंपार्टमेंट विषय
18 मई कंपार्टमेंट विषय
19 मई साइंस
20 मई कंपार्टमेंट विषय
21 मई कंपार्टमेंट विषय
22 मई सोशल साइंस
23 मई कंपार्टमेंट विषय
25 मई कंपार्टमेंट विषय
26 मई भाषा
28 मई कंपार्टमेंट विषय
29 मई कंपार्टमेंट विषय
30 मई भाषा
01 जून कंपार्टमेंट विषय



यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की संभावित तिथियों का एलान, 17 फरवरी से होगी शुरुआत; देखें डेटशीट
 

10वीं की दूसरे सत्र की परीक्षओं के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जो भी छात्र इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब संभावित कार्यक्रम के अनुसार अपनी रणनीति बना सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि यह कार्यक्रम अंतिम नहीं है, इसमें बदलाव होना संभावित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed