फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Board Exam 2026 Date Sheet Released: Exams from Feb 17 to Apr 9 on cbse.gov.in

CBSE 12th Datesheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से; देखें पूरी डेटशीट और जरूरी तिथियां

Wed, 24 Sep 2025 09:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 09:02 PM IST
सार

CBSE Class 12 Board Exam 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टेंटेटिव टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और अप्रैल में समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा दो चरणों में होगी। 12वीं पूरी डेटशीट नीट देखें...
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Board Exam 2026 Date Sheet Released: Exams from Feb 17 to Apr 9 on cbse.gov.in
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE 12 Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का अस्थायी टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। टेंटेटिव डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र नीचे भी डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन

45 लाख छात्र देंगे परीक्षा

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं से 12वीं तक करीब 45 लाख छात्र-छात्राएं 204 विषयों में परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा फेज-1 में 17 फरवरी से 9 मार्च तक और फेज-2 में 15 मई से 1 जून तक आयोजित होगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा खत्म होने के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और इसे 12 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास कम से कम 75% उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन अंक होना जरूरी है।


यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की डेटशीट जारी; पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, जानें कब होगा दूसरा चरण
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th Date Sheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी और हिंदी) की परीक्षा होगी। वहीं, आखिरी परीक्षा 9 अप्रैल को संस्कृत (कोर), मल्टीमीडिया, डाटा साइंस की होगी। पूरी डेटशीट देखें:-
 

तारीख विषय
17 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी और हिंदी)
18 फरवरी शारीरिक शिक्षा
19 फरवरी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली, हॉर्टिकल्चर, कॉस्ट अकाउंटिंग
20 फरवरी भौतिकी
21 फरवरी बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
23 फरवरी मनोविज्ञान
24 फरवरी फैशन स्टडीज
25 फरवरी ऑटोमोटिव, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन
26 फरवरी भूगोल
27 फरवरी पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्ट)
28 फरवरी रसायन विज्ञान
2 मार्च उर्दू (कोर/ऐच्छिक), संस्कृत (ऐच्छिक), कर्नाटिक संगीत, कथक नृत्य, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, इंश्योरेंस, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी
3 मार्च विधि अध्ययन
5 मार्च मास मीडिया स्टडीज, डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन
6 मार्च हिंदुस्तानी संगीत, हेल्थकेयर, डिज़ाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर
7 मार्च योग
9 मार्च गणित, अप्लाइड गणित
10 मार्च फूड प्रोडक्शन, ऑफिस प्रोसीजर्स, लाइब्रेरी व इंफॉर्मेशन साइंस, अर्ली चाइल्डहुड केयर
11 मार्च हिंदुस्तानी संगीत (वोकल)
12 मार्च अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक)
13 मार्च टूरिज्म, एयर कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन
14 मार्च गृह विज्ञान
16 मार्च हिंदी (कोर/ऐच्छिक)
17 मार्च पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिंबो, लेपचा, तेलुगु (तेलंगाना), बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो
18 मार्च अर्थशास्त्र
19 मार्च फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
20 मार्च मार्केटिंग
23 मार्च राजनीति विज्ञान
24 मार्च ब्यूटी एंड वेलनेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
25 मार्च इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
27 मार्च जीव विज्ञान
28 मार्च लेखांकन (अकाउंटेंसी)
30 मार्च इतिहास
1 अप्रैल फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, कृषि, मेडिकल डायग्नॉस्टिक्स, सेल्समैनशिप
2 अप्रैल एनसीसी, फूड न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स
4 अप्रैल समाजशास्त्र
6 अप्रैल नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिस ऑफ इंडिया, भोटी, कॉकबोरोक, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी
7 अप्रैल वेब एप्लीकेशन
8 अप्रैल फ्रेंच, रिटेल, टैक्सेशन, टेक्सटाइल डिज़ाइन
9 अप्रैल संस्कृत (कोर), मल्टीमीडिया, डाटा साइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed