फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Board Exam 2025 Date sheet out: Check complete timetable here

CBSE Class 10 Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं की डेटशीट, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

Thu, 21 Nov 2024 10:12 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

CBSE Class 10 Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 21 नवंबर, 2024 को आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Board Exam 2025 Date sheet out: Check complete timetable here
CBSE Date Sheet 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

CBSE Class 10 Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी, जिसमें पहला विषय अंग्रेजी होगा। मोड्यूल आधिकारिक सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 2024 की परीक्षाओं के लिए 2 मिलियन से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 93.60% छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चार अप्रैल तक चलेंगी सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान की परीक्षा (पेपर कोड 087 के साथ) 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की समय सारिणी के अलावा, बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेट शीट 2025 भी जारी की है, जिसमें दोनों परीक्षाएं एक ही दिन शुरू होंगी।

सीबीएसई ने कहा, "डेट शीट 40,000 से अधिक विषय संयोजनों से बचते हुए तैयार की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक छात्र द्वारा चुनी गई दो परीक्षाएं एक ही तिथि पर न हों।"

यह पहली बार है कि सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से करीब 86 दिन पहले डेटशीट जारी की है। एएनआई के अनुसार सीबीएसई ने जोर देकर कहा, "2024 की तुलना में इस साल डेटशीट 23 दिन पहले जारी की गई है। यह स्कूलों द्वारा समय पर एलओसी जमा करने के कारण संभव हुआ है।"

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट

 
दिनांक और दिन विषय कोड विषय नाम
शनिवार, 15 फरवरी, 2025 101
184
अंग्रेजी (संचारात्मक)
अंग्रेजी (भाषा और साहित्य)
गुरुवार, 20 फरवरी, 2025 086 विज्ञान
शनिवार, 22 फरवरी, 2025 018
119
122
फ्रेंच,
संस्कृत (संचारात्मक)
संस्कृत
मंगलवार, 25 फरवरी, 2025 087 सामाजिक विज्ञान
शुक्रवार, 28 फरवरी, 2025 002,
008
हिंदी पाठ्यक्रम-ए
हिंदी पाठ्यक्रम-बी
सोमवार, 10 मार्च, 2025 041
241
गणित मानक
गणित मूल

डेठशीट ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
  • इसे देखें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed