CBSE Practical Exams: नवंबर में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम; यहां देखें
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा का कार्यक्रम (CBSE Date Sheet 2024) घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह डेट्स विंटर बाउंड स्कूलों के लिए जारी की है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, शीतकालीन स्कूलों में 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा, क्योंकि ऐसे स्कूल जनवरी, 2025 में बंद हो सकते हैं। अन्य सभी स्कूलों के लिए आंतरिक परीक्षा 1 जनवरी, 2025 से आयोजित किए जाएंगे।
CBSE Board Practical Exam Date 2025: बोर्ड ने कही ये बात
बोर्ड ने नोटिस में आगे कहा कि, भारत और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए व्यावहारिक परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2025 से निर्धारित हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम के कारण जनवरी के दौरान शीतकालीन स्कूलों के बंद रहने की उम्मीद रहती है। इसलिए इनकी परीक्षाएं नवंबर में होंगी।"
स्कूलों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर एसओपी और अन्य दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसमें स्कूलों को प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करना, प्रैक्टिकल के लिए उत्तर पुस्तिका, बाहरी परीक्षक की नियुक्ति, अनुचित साधन और परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया सहित अन्य के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए उन्हें इन दिशा-निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
9वीं-11वीं के छात्रों को पंजीकरण करें पूरा
बोर्ड ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के 100% छात्र 16 अक्तूबर, 2024 तक बिना किसी विलंब शुल्क के पंजीकृत हो जाएं। स्कूल प्रशासकों को परीक्षा संगम प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी, जिसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
सीबीएसई ने स्कूलों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले वर्ष अभ्यर्थियों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया के दौरान किसी भी छात्र को पंजीकरण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CBSE Board Date Sheet 2025: जल्द जारी होगी डेटशीट
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्रों को बेसब्री से बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंताजर है। हालांकि, बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो डेटशीट दिसंबर के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X