फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board exam toppers answer sheets, How to score high marks in board exam

CBSE: यहां मिलेंगी टॉपर्स की कॉपियां, सीखें कैसे पा सकते हैं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक

Mon, 02 Dec 2019 04:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 02 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board exam toppers answer sheets, How to score high marks in board exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अगर आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) के विद्यार्थी हैं और इस बार कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई अपने विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद करने के लिए तरीके अपना रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड ने पहले की बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न विषयों में टॉपर रह चुके विद्यार्थियों की कॉपियां सामने लाई जा रही हैं।

विज्ञापन


इसमें उन छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं हैं जिन्होंने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए थे। इनसे उन विद्यार्थियों को मदद मिलेगी जो इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : NEET 2020: इन बड़े बदलावों के साथ होगी परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिलेंगी टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं

टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं से छात्रों को ये समझने में मदद मिलेगी की उत्तर किस तरह लिखने हैं। किन प्रक्रियाओं व चरणों का अनुसरण करने पर या किन छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देने से अंक बेहतर हो सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई संबंधित स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी भेज रहा है।

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्कूलों को सभी प्रमुख विषयों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इन पुस्तिकाओं को स्कूल अपने छात्रों को दिखाएंगे और उन्हें समझाया जाएगा कि किसी उत्तर को किस तरह बेहतर ढंग से लिखा जा सकता है। विद्यार्थियों को उत्तर की बेहतर प्रस्तुति और बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें : सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले दुनिया के 20 प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति, किस स्थान पर हैं पीएम मोदी

बता दें कि बीते महीने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से भी ये पहल की गई थी। क्योंकि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं, शिक्षा विभाग ने कहा था कि बोर्ड के टॉपर स्टूडेंट्स की कॉपियां परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed