CBSE 2020 Board Exam: 7 फरवरी तक नहीं किया ये काम, तो रुक जाएगा पूरा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) ने शैक्षणिक सत्र 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के संबंध में जरूरी सूचना जारी की है। खास तौर पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ये अधिसूचना जारी की गई है। इसमें बोर्ड ने एक जरूरी प्रक्रिया को 7 फरवरी तक पूरा कर लेने की बात कही है।
अधिसूचना के अनुसार, अगर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं क लिए अगर ये प्रक्रिया 7 फरवरी 2020 तक पूरी नहीं हुई, तो उनका पूरा परिणाम रोक दिया जाएगा। आइए जानते हैं बोर्ड ने क्या निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें : सैकड़ों सालों में कैसे बदलता गया दिल्ली का नाम, पहले इस नाम से जानी जाती थी देश की राजधानी
बोर्ड ने क्या दिया है निर्देश:
- सीबीएसई ने आंतरिक परीक्षा के अंकों के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी संबंधित स्कूल अपने विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा के अंक (Internal Grades) को बोर्ड की निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसकी प्रक्रिया 17 जनवरी 2020 से शुरू कर दी गई है। अंक अपलोड करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2020 है।
- बोर्ड ने ये भी कहा है कि स्कूल बेहद ध्यानपूर्वक ये प्रक्रिया पूरी करें। एक बार किसी छात्र / छात्रा के लिए जो अंक अपलोड कर देंगे, उसमें दोबारा सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
- ये ग्रेड्स सिर्फ ऑनलाइन माघ्यम से ही सबमिट किए जाने हैं। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए अंक किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिस छात्र या छात्रा के अंक बोर्ड को नहीं मिलेंगे, उनका पूरा नियमों के अनुसार परिणाम रोक दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : किस देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, लगातार घटी भारत की रैंकिंग, जानें किस स्थान पर पाकिस्तान
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X