फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Admit Card 2024 released at cbse.gov.in; Important things to check roll number, DOB, Name of exam etc

CBSE Admit Card 2024: एडमिट कार्ड मिलने पर सबसे पहले चेक करें ये डिटेल्स, गलती मिली तो पढ़िए क्या करना होगा

Mon, 05 Feb 2024 05:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड मिलने पर छात्रों को उसमें कुछ जरूरी डिटेल चेक करनी चाहिए। यहां जानिए एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलने पर आपको क्या करना है।

विज्ञापन
CBSE Admit Card 2024 released at cbse.gov.in; Important things to check roll number, DOB, Name of exam etc
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Board Exam 2024 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन की ओर से आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। रेग्यूलर स्टू़डेंट्स को एडमिट कार्ड स्कूल की ओर से प्रदान किए जाएंगे। एडमिट कार्ड मिलते ही छात्रों को सबसे पहले यहां बताई जा रही चीजें चेक करनी चाहिए।

विज्ञापन

CBSE Admit Card 2024 में चेक करें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड मिलते ही छात्रों को सबसे पहले रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, छात्र/छात्रा का नाम, माता का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और सब्जेक्ट जैसे विवरण चेक करने चाहिए। इन सभी जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें और यह भी देख लें कि ये ठीक तरह से प्रिंट है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Admit Card में गलती मिलने पर क्या करें?

एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर छात्रों को जल्द से जल्द संबंधित स्कूल अधिकारियों या बोर्ड को रिपोर्ट करनी चाहिए और त्रुटियों को सुधरवा लेना चाहिए। बता दें, एडमिट कार्ड की इन गलतियों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ठीक करवाना सही रहेगा। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो छात्रों को परीक्षा के समय कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के सिग्नेचर जरूरी

इसके अलावा, छात्र यह भी चेक कर लें कि उनके एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के सिग्नेचर हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें। जिस छात्र के एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर नहीं होंगे, उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed