फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP Board to Make Skill-Based Education Mandatory from Class 9 and 11 in 2026

UP School: यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं में कौशल आधारित शिक्षा अनिवार्य, सचिव ने दी जानकारी

Sat, 17 Jan 2026 08:23 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 17 Jan 2026 08:23 AM IST
सार

UP School Skill-based Education: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा को अधिक उपयोगी और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026 से यूपी बोर्ड की 9वीं और 11वीं कक्षाओं में कौशल आधारित शिक्षा को अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board to Make Skill-Based Education Mandatory from Class 9 and 11 in 2026
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP School: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षणिक सत्र 2026 से कक्षा 9वीं और 11वीं में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोज़गार से जुड़ी व्यावहारिक शिक्षा देना है।
विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इसी क्रम में विषय समितियों ने आईटी और इससे जुड़े क्षेत्र- इलेक्ट्रॉनिक्स तथा परिधान, सौंदर्य एवं आरोग्य जैसे विषयों का अनुमोदित पाठ्यक्रम सौंपा है।

विज्ञापन

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तैयार

सिंह ने कहा कि इन सभी ट्रेड के अंतर्गत रोजगार परक पाठ्यक्रम के विकास के लिए विषय-विशेषज्ञों ने कई चरणों में बैठकें कर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम में वर्तमान तकनीकी जरूरतों, उद्योग जगत की अपेक्षाओं और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को केंद्र में रखते हुए व्यवहारिक, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुखी विषय-वस्तु को शामिल किया गया है।

 

सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक दक्षता को प्रोत्साहित करेगा।

 

उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद का यह कदम विद्यालयी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने, विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed