UP Board Result 2018 Date: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2018 Date: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तक नतीजों की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 16 अप्रैल 2018 से ही कर देगा।
दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X