डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र की टॉप 12 नौकरियां, जानें क्या मिलेगी सैलरी और इनमें कैसे बनेगा कॅरिअर
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर 2023 के अंत तक 1.2 लाख करोड़ का बनने जा रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में युवाओं के लिए लाखों कॅरिअर अपॉरचुनिटीज निकली हुई हैं। आगे पढ़ें...
विस्तार
डिजिटल मार्केटिंग एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है जो युवाओं के लिए अलग-अलग डोमेन में लाखों जॉब अवसर प्रदान कर रहा है। अगर केवल भारत की बात करें तो डिजिटल मार्केटिंग उद्योग में 1.2 करोड़ से अधिक लोग काम कर रहे हैं। यही वजह है कि 2023 खत्म होने से पहले भारत में डिजिटल मार्केटिंग उद्योग 1.2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
साथ ही अगले वर्ष के लिए भी डिजिटल मार्केटिंग उद्योग में 20% की वार्षिक वृद्धि दर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आपको डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में कॅरिअर बनाना चाहिये। इसके लिए आपको पहले डिजिटल स्किल सीखनी होगी। देश के जाने में एडटेक प्लेटफॉर्म सफलता ने हाल ही में युवाओं को डिजिटली स्किल्ड करने के उद्देश्य से, समय व धन की बचत को ध्यान में रखते हुए 12 हफ्ते का एक विशेष Advanced Certification in Digital Marketing Programme लांच किया है। जिसकी मदद से आप डिजिटल सेक्टर की इन टॉप 12 नौकरियों के काबिल बन सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल सेक्टर की टॉप 12 नौकरियां
1-मार्केटिंग मैनेजर
मार्केटिंग मैनेजर एक व्यवसाय के लिए डिजिटल मार्केटिंग रणनीति तैयार करते हैं और उसका क्रियान्वयन कराते हैं। टीम लीड करते हुए वह विभिन्न डिजिटल मार्केटिंग चैनलों के माध्यम से लक्षित दर्शकों तक पहुंचने का काम करते हैं।
सालाना पैकेज - 8 से 10 लाख रुपये
ये भी पढ़ें : टॉप 10 कॅरिअर इन डिजिटल मार्केटिंग
2-सोशल मीडिया मार्केटर
सोशल मीडिया मार्केटर व्यवसायों के लिए सोशल मीडिया चैनलों का उपयोग करके लक्षित दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के लिए काम करते हैं। उनके निर्देशन में ही सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री तैयार की जाती है। वो सोशल मीडिया अभियानों का प्रबंधन करने के साथ साथ सोशल मीडिया चैनल के परफॉर्मेंस का विश्लेषण भी करते हैं।
सालाना पैकेज - 4 से 6 लाख रुपये
3-कॉपीराइटर
कॉपीराइटर व्यवसायों के लिए विज्ञापन, वेबसाइट सामग्री, और अन्य मार्केटिंग सामग्री लिखने का काम करते हैं। उन्हें टार्गेट ऑडियंस के हिसाब से रचनात्मक सामग्री लिखनी होती है। साथ ही वह प्रभावी कंटेंट तैयार करने में माहिर होते हैं।
सालाना पैकेज - 3 से 5 लाख रुपये
4-ग्राफिक डिजाइनर
ग्राफिक डिजाइनर व्यवसायों के लिए विज्ञापन, वेबसाइट सामग्री, और अन्य मार्केटिंग सामग्री डिजाइन करते हैं। ग्राफिक डिजाइनरों को रंग सिद्धांत, टाइपोग्राफी आदि की बेहतर समझ होती है।
सालाना पैकेज - 5 से 6 लाख रुपये
5-SEO विशेषज्ञ
SEO विशेषज्ञ कंपनी की वेबसाइट के सर्च इंजन परिणाम पृष्ठों (SERPs) को उच्च रैंक पर लाने का काम करते हैं। ये एसईओ की टेक्नोलॉजी से परिपक्व होते हैं। जिसके जरिये ये वेबसाइट कंटेंट को किसी भी सर्च इंजन पर अधिक खोजे जाने योग्य बनाते हैं।
सालाना पैकेज - 5 से 7 लाख रुपये
6-SEM विशेषज्ञ
SEM विशेषज्ञ कंपनियों के लिए सर्च इंजन मार्केटिंग (SEM) अभियानों को चलाने का काम करते हैं। जिससे कंपनी अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए लक्षित दर्शकों तक आसानी से पहुंचने में सक्षम हो पाती है।
सालाना पैकेज 4 से 6 लाख रुपये
7-ईमेल मार्केटर
ईमेल मार्केटर व्यवसायों के लिए ईमेल अभियानों का निर्माण और प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे अक्सर लक्षित दर्शकों को आकर्षित करने और उन्हें कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रभावी ईमेल सामग्री लिखने में माहिर होते हैं।
सालाना पैकेज - 5 से 6 लाख रुपये
8-प्रमोशनल मार्केटर
प्रमोशनल मार्केटर व्यवसायों के लिए प्रदर्शन विज्ञापन, इवेंट मार्केटिंग, और अन्य ऑफलाइन मार्केटिंग अभियानों का प्रबंधन करना जैसे काम करते हैं। प्रमोशनल मार्केटर लक्षित दर्शकों को आकर्षित करने और उन्हें एक्शन लेने के लिए बाध्य करने जैसे प्रभावी मार्केटिंग कैंपेन विकसित करने में एक्सपर्ट होते हैं।
सालाना पैकेज - 5 से 8 लाख रुपये
9-इनफ्लुएंसर मार्केटिंग मैनेजर
इनफ्लुएंसर मार्केटिंग मैनेजर व्यवसायों को सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों के साथ सहयोग करने में मदद करते हैं। वे अक्सर प्रभावशाली लोगों की पहचान करते हैं, कंपनियों के लिए इंन्फ्लुएंसर मार्केटर से समझौते बनाने और उनके परिणामों को देखने का काम करते हैं।
सालाना पैकेज - 6 से 9 लाख रुपये
10-कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर
कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर व्यवसायों के लिए कंटेंट बनाने और प्रबंधित करने के लिए काम करते हैं। जिसमें ये ब्लॉग पोस्ट, ईमेल, सोशल मीडिया पोस्ट, और अन्य सामग्री तैयार करते हैं।
सालाना पैकेज - 5 से 7 लाख रुपये
11-ई-कॉमर्स मार्केटिंग विशेषज्ञ
ई-कॉमर्स मार्केटिंग विशेषज्ञ व्यवसायों को अपने ऑनलाइन स्टोरों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। ये सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन(SEO), सर्च इंजन मार्केटिंग(SEM), और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करते हैं।
सालाना पैकेज - 6 से 7 लाख रुपये
12-डेटा एनालिस्ट
डेटा विश्लेषक व्यवसायों को अपने डिजिटल मार्केटिंग अभियानों के प्रभाव को मापने में मदद करते हैं। वे अक्सर डेटा का विश्लेषण करते हैं, रिपोर्ट बनाते हैं, और सुझाव देते हैं कि कैसे अभियानों को बेहतर बनाया जा सकता है।
सालाना पैकेज - 7 से 8 लाख रुपये
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की खूबी
- 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस
- 100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
- 20 से ज्यादा लर्निंग टूल्स
- 8+ लाइव प्रोजेक्ट्स
- गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
- कम्प्लीमेंट्री कोर्स-सॉफ्ट स्किल्स
आपको क्यों सीखनी चाहिए डिजिटल मार्केटिंग
-
भारी डिमांड : आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में स्किल्ड युवाओं की भारी डिमांड है। लिंक्डइन के अनुसार ऑनलाइन मार्केटिंग सेक्टर 2023 में लाखों युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल रहा है। क्योंकि हर कंपनी, हर ब्रांड ऑनलाइन मार्केटिंग पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
-
हाई पेइंग जॉब्स : डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में स्किल्ड युवाओं की कमी होने के कारण इस फील्ड में करिअर बना रहे युवाओं को आकर्षक सैलरी पर नौकरी दी जा रही है।
-
फास्ट ग्रोइंग इंडस्ट्री : डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री इस समय सबसे तेजी से ग्रोथ कर रही है। आने वाले 4 सालों में इस इंडस्ट्री के 75 हजार करोड़ के बनने के आसार हैं।
-
बेटर जॉब सिक्यूरिटी : इस क्षेत्र में काम करने जा रहे युवाओं को नौकरी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब ऑनलाइन टिकटिंग से लेकर, कपड़ा, इलेक्ट्रिक सामान व राशन डिलीवरी तक अधिकांश काम ऑनलाइन ही रहे हैं।
-
मल्टीपल स्किल ओरिएंटेड जॉब : डिजिटल मार्केटिंग स्किल्ड युवा को नौकरी की कमी नहीं रहेगी क्योंकि वह इस स्किल के अंदर एसईओ, सोशल मीडिया मैनेजर, एसईएम एक्सपर्ट्स, एनालिटिक्स मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर आदि स्किल्स को हासिल कर लेता है।
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं, तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X