{"_id":"59e1a02d4f1c1bd7538b7609","slug":"these-short-term-courses-will-help-you-to-improve-your-future","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट टर्म के कोर्स देंगे कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शॉर्ट टर्म के कोर्स देंगे कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान
प्रगति मिश्रा, नोएडा
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपने कैरियर से नाखुश हैं और इसे एक अलग रूप देना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के चलते कोई डिग्री कोर्स करने में असमर्थ हैं, तो शॉर्ट टर्म कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
कई ऐसे कोर्स हैं जिनकी समयावधि कुछ माह से लेकर एक साल तक है। यह कैरियर को बेहतर मुकाम दे सकते हैं। इनमें रेडियो जॉकी, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग स्क्रिप्ट राइटिंग आदि प्रमुख हैं।
डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट ‘दिया’ की सीनियर फैकल्टी नेहा जैन ने बताया कि जिन छात्रों में रचनात्मकता की कमी नहीं है, उनके लिए कई ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स हैं जो उनके कैरियर को बेहतर बनाने में मददगार बन सकते हैं।

डिजाइनिंग फील्ड में हम 3 महीने का एक डिजाइनिंग थिंकिंग कोर्स कराते हैं, जोकि छात्रों को क्रिएटिव थिंकिंग और बेहतर डिजाइनिंग की शिक्षा देता है। साथ ही ऐसे और भी कई कोर्स हैं, जिनकी अवधि 3 महीने, 6 महीने या 1 साल है। छात्र लोगो डिजाइनिंग, फोटोशॉप, क्राफ्ट, कार्टून और स्टोरी टेलिंग आदि के कोर्स कर सकते हैं।
रेडियो स्टेशन ‘सलाम नमस्ते’ की स्टेशन हेड वर्षा छाबड़िया ने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए रेडियो में बहुत से विकल्प हैं। छात्र रेडियो प्रोग्रामिंग का कोर्स कर सकते हैं। आरजे ट्रेेनिंग से लेकर प्रोग्राम सेटअप तक कई चीजें सिखाई जाती हैं। इस कोर्स की अवधि सिर्फ 6 महीने है।

स्किल डेवलपमेंट है मददगार
वर्तमान में मल्टी टास्किंग की मांग बढ़ गई है। जो लोग एक स्किल में पारंगत हैं, वह अपनी फील्ड से जुड़ी अन्य स्किल्स की जानकारी लेकर कैरियर के बेहतर मौके प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने क्षेत्र से जुड़े 3 महीने से लेकर 1 साल तक के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स अपनी रुचि के अनुसार चुन सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही स्किल डेवलपमेंट योजना और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की मदद भी ले सकते हैं।
परंपरागत क्षेत्रों में भी हैं राहें
जिन लोगों का झुकाव टेक्निकल क्षेत्र की ओर कम है। वह परंपरागत कोर्स जैसे सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग, कुकिंग आदि से जुड़े कम समयावधि के कोर्स कर सकते हैं। कई ट्रेनिंग सेंटर इन क्षेत्रों में 3 महीने से 1 साल की समयावधि के सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कराते हैं।

ऑनलाइन स्टडी भी है विकल्प
जिन लोगों के पास समय का अभाव है, वह ऑनलाइन मैथड के जरिये कोई सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। कई शिक्षण वेबसाइट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्किप्ट राइटिंग, ग्राफिक्स और सॉफ्टवेयर आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।
सेमिनार वर्कशॉप से भी मिलेगी मदद
कई संस्थान प्रोफेशनल्स के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, वर्कशॉप और सेमिनार आदि का आयोजन करते हैं। कैरियर में बेहतरी के लिए यह भी काफी मददगार बन सकते हैं।
सेमिनार वर्कशॉप से भी मिलेगी मदद
कई संस्थान प्रोफेशनल्स के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, वर्कशॉप और सेमिनार आदि का आयोजन करते हैं। कैरियर में बेहतरी के लिए यह भी काफी मददगार बन सकते हैं।