SSC CGL 2018: आ गई नई तारीख, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के लिए अब आवेदन पांच मई से होंगे। पहले सीजीएल के लिए आवेदन 21 अप्रैल से होने वाले थे। आयोग की ओर से शनिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी शुद्घिपत्र में तारीख में बदलाव की सूचना जारी की गई है।
वहीं असम राइफल परीक्षा-2017, राइफल मैन (जीडी) परीक्षा- 2017 और सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती के लिए आवेदन 9 जून से होंगे। एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-वन की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त 2018 के बीच होगी। एसएससी सीजीएल टियर-टू की परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच होगी।
आयोग की ओर से टियर-थ्री की परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री होना चाहिए। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र-छात्राएं स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है।
CHSL टियर-1 की आंसर की जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने 4 से 26 मार्च के बीच हुई संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) की ऑनलाइन परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर ‘आंसर की’ चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर घोषित ‘आंसर की’ से मिलान करके 23 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। टियर-एक की परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों की टियर-टू की परी आठ जुलाई से संभावित है। आयोग की ओर से अबकी बार सीएचएसएल के तहत 3259 पदों पर भर्ती होगी।
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ये है आसान तरीका-
स्टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉगइन करें।
स्टेप 2: SSC CHSL 2017 Tier 1 Provisional Answer Key notification पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X