फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   SAFALTA TALKS: Along with having a degree, it is very important for the youth to have skills: Bindu Aggarwal

SAFALTA TALKS : डिग्री होने के साथ - साथ अब युवाओं के अंदर स्किल होना है बहुत जरूरी : बिंदु अग्रवाल

Thu, 25 Jul 2024 11:05 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 25 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

विषय : उद्यमशील कौशल को विकसित करें
अतिथि वक्ता : बिंदु अग्रवाल,  फाउंडर-आर्ट ऑफ लर्निंग, उद्यमी और आंत्रप्रेन्योरशिप मेंटर

विज्ञापन
SAFALTA TALKS: Along with having a degree, it is very important for the youth to have skills: Bindu Aggarwal
Ignite Entrepreneurial Skills - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सफलता डॉट कॉम द्वारा उद्यमशील कौशल को विकसित करें विषय पर आयोजित किए गए मास्टर सेशन में आर्ट ऑफ लर्निंग की फाउंडर, उद्यमी और आंत्रप्रेन्योरशिप मेंटर बिंदु अग्रवाल ने कहा कि बिजनेस अपने आप में एक नेक काम है अगर आप इसके जरिये अपने देश, समाज या ग्राहक की जरूरत पूरी कर रहे हैं। जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था उन्नत हो रही है। नए नए स्टार्टअप्स आ रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं। हालांकि कुछ फेल भी हो रहे हैं। लेकिन आप चाहे किसी भी बड़ी हस्ती की जीवनी उठा के पढ़ लो आपको पता चल जाएगा कि फेलियर से ही उनकी जिंदगी को टर्निंग प्वाइंट मिला।

विज्ञापन

 

मैं कौन हूं, क्या जानता हूं, किसे जानता हूं मंत्र को करें फॉलो

बिजनेस शुरू करने की गुरूमंत्र पर उन्होंने कहा कि जिस भी चीज की आपको अच्छी जानकारी होती है। उसे आप अच्छे से कर सकते हैं। आंत्रप्रेन्योरशिप करने से पहले आपको 3 प्रश्न खुद से करने होते हैं कि मैं कौन हूं, मैं क्या जानता हूं औऱ मैं किसे जानता हूं। उन्होंने कहा कि जिस भी युवा को कोई स्टार्टअप शुरू करना है तो उसे वही काम करना चाहिए जिसे वो खुद पसंद करता हो। जैसे अगर आपको खाना बनाना आता है तो तरह तरह की डिशेज बनाकर आप रेस्टोरेंट का बिजनेस चला सकते हैं। अगर आपका टेक्नोलॉजी में हाथ अच्छा है तो आप कम्प्यूटर सेंटर खोलकर चला सकते हैं। अब यहां सवाल ये आता है जो भी बिजनेस आप शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं क्या वो आपकी प्रोफेशनली आती है। अगर वो चीज आपको बेहतर सीखनी है तो ट्रेनिंग लें। बिजनेस शुरू करने पर पहले 100 ग्राहक लाना बड़ा टास्क होता है। तो आप किसे जानते हैं ये यहां काम आएगा। उन लोगों से मिलें अपने बिजनेस के बारे में बताएं। जहां भी जाएं उसकी बात करें। इससे आप अपने बिजनेस के बारे में लोगों को जागरूक कर पाएंगे।

विज्ञापन

 

युवाओं के अंदर स्किल होना बहुत जरूरी

आज के समय में युवाओं के अंदर स्किल होना बहुत जरूरी है। पहले जमाने में स्किल परिवारों में ट्रैवल करती थी। जैसे जो परिवार का काम है वो उनके बच्चे आगे करते जाते थे। लेकिन अब पैटर्न बदल गया है। अब परिवारों के सभी सदस्य एक जैसा काम नहीं करते। अलग-अलग क्लासरूम प्रोग्राम्स के बच्चे 10-15 साल स्कूलों में रहते हैं। जहां वो सिर्फ किताबें सीखते हैं। बिंदु ने कहा कि किताबी ज्ञान, डिग्री होना जरूरी नहीं है आपके अंदर स्किल होनी चाहिए। जो भी आपको हायर करेगा वो आपसे उम्मीद रखेगा कि आपसे उसे फायदा हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनुभवी व्यक्ति को ही बनाएं मेंटर

बिंदु ने कहा कि बिजनेस के लिए एक मेंटर भी जरूरी होता है तो मेंटर हमेशा उस व्यक्ति को बनाएं जो उस बिजनेस में अनुभव रखता हो। उसकी भूमिका ये होती है कि आपके रास्ते की आने वाली कठिनाइयों से निकलने का तरीका बता सके। साथ ही जब आपको जरूरत हो तब वह आपके लिए उपलब्ध हो, आपको सही सलाह दे।

 

विजन, टारगेट, बजट क्लीयर होना चाहिए

बिजनेस शुरू करने के इच्छुक युवाओं से बिंदु ने कहा कि आपका विजन क्लीयर होना चाहिए कि आपको करना क्या है। आपका टारगेट क्या और उसे अचीव करने के लिए आपके पास बजट कितना है। अगर आपके पास आज वकील, सीए, डिजाइनर जैसे लोग नहीं है तो आप उनकी फ्रीलांस सेवाएं ले सकते हैं।

 

युवाओं के लिए भारतीय उद्यमी हो सकते हैं रोल मॉडल  

युवाओं को बिजनेस करना सीखने के लिए आजकल बहुत सारे यूट्यूबर्स हैं जो जीरो से शुरू करके सफल हुए हैं देश के प्रधानमंत्री ने भी कुछ इंफ्लुएंसर्स को बुलाकर सम्मानित किया था जो अपने कंटेंट के जरिये समाज को भी जागरूक कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने आपमें आंत्रप्रेन्योरशिप के जीते जागते उदाहरण हैं। उन्होंने कहा युवा ओयो, पेटीएम, रेडबस, जेप्टो, ब्लूस्मार्ट आदि के फाउंडर भारतीय हैं और उन्हें युवा छात्र रोल मॉडल की तरह देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed