फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   SAFALTA Talk: Youth should work on startup by preparing a 5 year plan, have faith in their concept: Avnish

SAFALTA Talk : 5 वर्ष का प्लान तैयार कर स्टार्टअप पर काम करें युवा, अपने कॉसेप्ट में रखें भरोसा: अवनीश

Sun, 19 Nov 2023 07:36 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sun, 19 Nov 2023 07:36 PM IST
सार

Master Class Session: Role Of Angel Investors in Startup Ecosystem Guest Speaker - Avnish Rana 

विज्ञापन
SAFALTA Talk: Youth should work on startup by preparing a 5 year plan, have faith in their concept: Avnish
सफलता टाक मास्टर क्लास Role of Angel Investors in Startup Ecosystem - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफलता डॉट कॉम द्वारा रोल ऑफ द एंजेल इनवेस्टर्स इन स्टार्टअप इको सिस्टम विषय पर आयोजित किए गए मास्टर क्लास सेशन में नोएडा एंजेल नेटवर्क्स के स्टार्टअप एक्सपर्ट अवनीश राणा ने कहा कि अगर आप स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं तो अपने कांसेप्ट पर भरोसा करें। स्टार्टअप से तुरंत पैसे बनने शुरू नहीं होते आपको बिजनेस के जमने तक इंतजार करना होगा। इसके लिए आप बैकअप लेकर चल सकते हैं।  आपको पैसा बनाने के लिए स्टार्टअप नहीं लगाना है। बल्कि आपको खुद पर, अपने कॉसेप्ट पर विश्वास करके स्टार्टअप को आगे ले जाना है पैसे अपने आप आने शुरू हो जाएंगे। हो सकता है जब आप स्टार्टअप शुरू करें तक आपको इंनवेस्टर्स न मिलें। एक, दो, तीन इनवेस्टर्स से आप करें और सभी आपके स्टार्टअप में पैसे लगाने से मना कर दें। लेकिन जब आप लगातार लोगों से बात करेंगे तो अगला इनवेस्टर आपके आइडिया पर इनवेस्ट कर सकता है। अवनीश ने कहा कि इनवेस्टर पैसे इनवेस्ट करते समय आपके ऊपर भरोसा करके ही आपके स्टार्टअप में इनवेस्ट करेगा। क्योंकि हर इनवेस्टर ये देखना चाहता है कि आप अपने उत्पाद को लेकर कितने उत्साहित हैं।

विज्ञापन

ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 

विज्ञापन

प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
 

5 वर्षों का प्लान रखें तैयार 

अवनीश ने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने से पहले खुद पर भरोसा करें। अपने स्टार्टअप के लिए कम से कम आगामी 5 वर्षों का प्लान तैयार रखें। क्योंकि अगर आपका आइडिया काम कर गया तो पैसा उसके पीछे पीछे आएगा। उन्होंने ओयो रूम सर्विसेज का उदाहरण देते हुए कहा कि ओयो का कॉसेप्ट था कि 750 से 1000 रुपये में लोगों को किराए पर कमरा मिल जाए। अब ये बिजनेस पूरी तरह फैल चुका है। इसके लिए पैसा बाद की बात हो गई है। उन्होंने कहा कि इसीलिये मैं लोगों को कहता हूं कि अगर आपके पास कोई आइडिया है तो उसपर काम करें। पैसा आप जरूर कमाएंगे।

ये 5 प्रकार के होते हैं एंजेल इनवेस्टर्स 

  1. प्रोफेशनल एंजेल्स - ये एक्सपर्ट अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट होते हैं जैसे - डॉक्टर या इंजीनियर
  2. कॉरपोरेट एंजेल्स - ये इनवेस्टर्स वो होते हैं जो बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहे होते हैं। जिन्हें किसी नवाचार या टेक्नोलॉजी में इनवेस्ट करना होता है।
  3. टेक एंजेल्स - इन एंजेल्स को अच्छी टेक्निकल नॉलेज होती है।
  4. स्ट्रेटेजिक एंजेल्स - ये इनवेस्टर्स किसी इंडस्ट्री के बेहतर जानकार होते हैं। ये मेंटरशिप या स्ट्रेटजी प्लानिंग का काम करते हैं। ये स्टार्टअप्स को ग्रो करने में मदद करते हैं। ये  आपकी कंपनी को 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं। जैसे - मेंटर या रणनीतिकार
  5. एंटरप्रेन्योर्स - विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमी।

अपने पैशन को फॉलो करें युवा

उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि अपने पैशन को फॉलो करें। अगर आप किसी कंपनी के फाउंडर बनना चाहते हैं या कोई बिजनेस खोलना चाहते हैं। तो अपने सपने पर काम करें। जब आप ईमानदारी से अपने पैशन को फॉलो करेंगे, खुद पर विश्वास करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं, तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed