पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की DU, AMU और दिल्ली IIT की वेबसाइट, कश्मीर के समर्थन में लिखे नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को अत्प्रत्याशित घटनाक्रम में पाकिस्तानी हैकरों के एक समूह ने प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिविर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के साथ ही दिल्ली आईआईटी की वेबसाइट को हैक कर लिया।
काफी देर तक तीनों शिक्षण संस्थानों की वेबसाइट हैकरों के कब्जे में रही। हालांकि दिल्ली आईआईटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को जल्द ही दुरुस्त कर लिया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक एएमयू की वेबसाइट पर हैकरों का ही कब्जा था।
एमयू की वेबसाइट पर हैकर्स ने अश्लील गाने के साथ ये मेसेज छोड़ा था, "ग्रीटिंग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड पीपल ऑफ इंडिया"। वेबसाइट पर लॉगइन करते ही एक ब्लैक स्क्रीन सामने आता है। जिस पर लाल और सफेद अक्षरों में कश्मीर से जुड़ा मेसेज लिखा गया है और साथ ही साथ अपने आप बैकग्राउंड में एक अश्लील गाना बजने लगता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर हैकर्स ने ये संदेश छोड़ा था कि आपको कैसा लगेगा कि कोई आपकी मां-बहन का रेप करें, आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बर्बाद नहीं हो जाती? इसके बाद हैकर्स ने आगे लिखा था, "कश्मीर पाकिस्तान होगा, कश्मीर के लोगों ने इंडिया का क्या बिगाड़ा है? तुम्हारी सेना वहां क्या कर रही है?" इसके आगे कश्मीर से जुड़े और भी मेसेज छोड़े गए और अंत में ग्रुप ने अपना नाम 'पीएचसी' (PHC) लिखा है।
आपको याद न हो तो बता दें कि PHC वही ग्रुप है जिसने पिछले साल भारत की 7000 से ज्यादा वेबसाइटों को हैक करने का दावा किया था। हालांकि वेबसाइटों को कुछ ही देर बाद ठीक कर लिया गया। हालांकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट बहुत देर से ऐसे की ऐसी बनी रही।
इस बाबत सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X