फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   now li fi is being used for internet speed instead of wi fi

वाई-फाई हुआ पुराना लाई-फाई का है जमाना

Thu, 13 Nov 2014 12:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
now li fi is being used for internet speed instead of wi fi
वायरलेस संचार प्रणाली यानी वाई-फाई और सेल्युलर कम्युनिकेशन से सभी परिचित ही हैं। जल्द ही संचार के इन माध्यमों का स्थान लाई-फाई (Li-Fi) प्रणाली लेने वाली है। प्रकाशीय संचरण पर आधारित लाई-फाई प्रणाली का प्रयोग जापान, कोरिया और जर्मनी में हो रहा है।
विज्ञापन


युवा वैज्ञानिक यह 5जी तकनीक जल्द भारत में लाना चाहते हैं। आगरा के एमडी जैन इंटर कालेज में मंडलस्तरीय 42वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी के दौरान कालेज के ही छात्र ब्रजेश कुमार ने लाई-फाई प्रणाली पर मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


लाई-फाई प्रणाली को लेकर उत्साहित ब्रजेश ने कहा कि यह साइबर वर्ल्ड की नई पीढ़ी है। उन्होंने कहा कि विजुअल लाइट कम्युनिकेशन पर आधारित लाई-फाई रेडियो कम्युनिकेशन का विकल्प है। जैसा कि लगातार आगाह किया जाता है मोबाइल और अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस से निकली रेडियो तरंग मानव शरीर के लिए हानिकारक हैं। लाई-फाई एक प्रकाश के सिद्धांत पर आधारित है जिसे हम एलईडी के जरिए प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैकिंग का खतरा नहीं
प्रकाश दीवार के आरपार नहीं जा सकता इसलिए लाई-फाई में हैंकिंग का खतरा नहीं है। वाई-फाई की तुलना में लाई-फाई इंटरनेट के लिए कई गुना अधिक स्पीड देगी। कक्षा 12 के छात्र ब्रजेश का सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। प्रदर्श में उनके सहयोगी छात्र सजल गौड़ और अंशू चौहान रहे।


लाई-फाई (Li-Fi) का सफर
इडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रो. हेराल्ड हास ने 2011 में सबसे पहले लाई-फाई शब्द का प्रयोग किया।
विजुअल लाइट कम्युनिकेशन तकनीक को 2012 में लाई-फाई का प्रयोग कर प्रदर्शित किया गया।
अगस्त 2013 में इसके प्रयोग से इक रंग की एलईडी द्वारा 1.6 जीबीपीएस डाटा ट्रांसफर का प्रयोग।
अक्तूबर 2013 में चाइनीज कंपनी द्वारा लाई-फाई तकनीक पर काम करने की सूचना जारी की गई।
अप्रैल 2014 में रसियन कंपनी स्टिन कॉमन्स का 1.25 से 5 जीबीपीएस तक डाटा ट्रांसफर प्रयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed