फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   nit admission 2017:If your score is less than 75%, will not be eligible to get admission into nit

12वीं में हैं 75% से कम तो नहीं मिलेगा 'NIT' में दाखिला

Sun, 07 May 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- सीमा शर्मा अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली (Edited by: शिवेन्दु शेखर)
amarujala.com- सीमा शर्मा अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली (Edited by: शिवेन्दु शेखर) Updated Sun, 07 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
nit admission 2017:If your score is less than 75%, will not be eligible to get admission into nit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (एनआईटी)में नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को दाखिले की रेस मुश्किल होगी। क्योंकि इसी सत्र से एनआईटी में दाखिला लेने वाले छात्रों के 12वीं कक्षा में 75 फीसदी मॉर्क्स का नियम लागू होने जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, इस सत्र से देशभर में 12वीं कक्षा में मॉडरेशन मॉर्क्स खत्म होने से एक-एक सीट पर कई दावेदार होंगे। जबकि दो स्पेशल राउंड काउंसलिंग होने के चलते इस बार छात्र सीट ब्लॉक करने की मनमानी नहीं कर सकेंगे। क्योंकि यदि दाखिला लेने के बाद स्पेशल राउंड काउंसलिंग की सीट छोड़ते हैं तो दाखिला फीस में से आधी राशि जुर्माने के रूप में काट ली जाएगी।
विज्ञापन

      
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी की तर्ज पर ही देशभर के 31 एनआईटी (कुल 18013 सीट) में भी बीटेक प्रोग्राम में जेईई एग्जाम पास  करने के बाद ही दाखिला मिलता है लेकिन 12वीं कक्षा के वेटेज में अंतर था। एनआईटी प्रबंधन भी आईआईटी की तर्ज पर 12वीं कक्षा में वेटेज चाहता था, इसीलिए 40 फीसदी से वेटेज बढ़ाते हुए उसे 75 मॉर्क्स (सामान्य वर्ग)तक कर दिया था। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 70 पर्सेंट मॉर्क्स जरूरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सीबीएसई समेत देशभर के शिक्षा बोर्ड में मॉडरेशन मॉर्क्स खत्म होने से 75 मॉर्क्स तक लेने वाले छात्रों की संख्या अधिक हो जाएगी। इससे एक-एक सीट पर कई दावेदार होंगे।

nit admission 2017:If your score is less than 75%, will not be eligible to get admission into nit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

अधिकारियों के मुताबिक, पहली बार आईआईटी की तर्ज पर ही एनआईटी में अब स्पेशल राउंड काउंसलिंग में अलॉट सीट छोडने पर जुर्माना भी लगेगा, जोकि उसकी जमा करवायी गयी दाखिला फीस में से काटी जाएगी। एनआईटी में काउंसलिंग के लिए चार राउंड आयोजित होंगे, जिसमें छात्र सीट छोड़ सकता है।

हालांकि पांचवीं और छठीं स्पेशल राउंड काउंसलिंग होगी। इस दौरान वेटिंग लिस्ट के साथ-साथ पहली चार राउंड काउंसलिंग में सीट ले चुके छात्र भी दोबा काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन स्त्रइस पांचवीं और छठें राउंड की स्पेशल काउंसलिंग में सीट  छोडने पर जुर्माने का प्रावधान होगा।

इससे उन छात्रों को नुकसान होगा, जोकि मनपसंद कोर्स या इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए पहले सीट ब्लॉक कर लेते थे और बाद में सीट छोड़ देते थे। हालांकि अब छात्रों के पास सीट ब्लॉक करने का अधिकार नहीं होगा।  
    
इस योजना से सीट ब्लॉक करने वाले छात्रों को नुकसान तो उन छात्रों का लाभ मिलेगा, जोकि जेईई मेन में अच्छा स्कोर हासिल नहीं कर पाते थे और सीट ब्लॉक के चलते वेटिंग लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर रहते थे। अब ऐसे छात्रों को एनआईटी में सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले साल एनआईटी में करीब 1518 सीट खाली रह गयी थी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed