फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   jee main 2017: 28 students from kashmir valley selected under super 40 scheme of indian army

JEE Main 2017: इंडियन आर्मी के 'सुपर-40' से कश्मीर के 28 बच्चों का चयन

Tue, 02 May 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Tue, 02 May 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
jee main 2017: 28 students from kashmir valley selected under super 40 scheme of indian army

इंडियन आर्मी द्वारा चलाए जा रहे 'सुपर-40' प्रोग्राम के तहत जम्मू कश्मीर रीजन के 28 बच्चों ने जेईई मेन-2017 परीक्षा पास कर ली है। पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट के मुकाबले ये परिणाम सबसे अच्छा माना जा रहा है। 

विज्ञापन


हर साल इंडियन आर्मी द्वारा कुछ बच्चों का चयन इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2013 में की गई थी। इसे इंडियन आर्मी के ट्रेनिंग पार्टनर सेंटर फॉर सोशल रेस्पॉन्सिबिलीटी एंड लर्निंग (CSRL) एंड पेट्रोनेट (LNG) के साथ मिलकर चलाया जाता है। 
विज्ञापन


इंडियन आर्मी के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ये पहला बैच था जिसमें कश्मीर घाटी से 5 लड़कियों को ट्रेनिंग के लिए चुना गया था जिनमें से 2 ने जेईई मेन परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखेंः JEE Main 2017: कंपाउंडर के बेटे ने किया टॉप, मिले 360/360 मार्क्स

'2016 जुलाई में सुरक्षाबलों के साथ एन्काउंटर में मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जारी हिंसा के बावजूद इंडियन आर्मी ने ये तय किया कि सब कुछ समय से चलता रहे', स्पोक्सपर्सन ने बताया।  


इसके अलावा उन्होंने बताया कि इंडियन आर्मी द्वारा इस प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। परीक्षा का आयोजन अलग-अलग केंद्रों पर मुख्यतः अप्रैल और मई के महीने में किया जाता है। 

आपको बता दें कि इस साल जेईई मेन परीक्षा 02 अप्रैल (ऑफलाइन), 08 और 09 अप्रैल (ऑनलाइन) की गई थी जिसमें तकरीबन 11.8 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था और 2.2 लाख बच्चों ने सेकेंड और फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया जो अब JEE Advance परीक्षा में बैठेंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed