{"_id":"5b2349db4f1c1bc5628b51f9","slug":"jee-advance-second-merit-list-issued-13850-new-students-will-get-chance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 13850 नए छात्रों को मिलेगा मौका","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
जेईई की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 13850 नए छात्रों को मिलेगा मौका
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी के इतिहास में पहली बार जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होने के बाद एग्रिगेट कटऑफ में 10 प्रतिशत की गिरावट करते हुए एक्सटेंडेट मेरिट लिस्ट जारी की गयी, जिसका लाभ 13850 छात्रों को होगा। 23 आईआईटी की 12 हजार सीटों पर क्वालिफाई कर चुके 31988 छात्र प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेंगे।
ओबीसी नान-क्रीमिलियर कैटेगिरी का कटऑफ भी 114 से घटाकर 81 व एससी-एसटी का कटऑफ 63 से 45 कर दिया गया है। जेईई की संयुक्त एडमिशन बोर्ड (जैब) को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। जेईई एडवांस 2018 परीक्षा के आयोजक और ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड के चेयरमैन प्रो. शलभ के मुताबिक, 360 अंक की परीक्षा में क्वालिफाई होने के लिए 35 प्रतिशत यानि 126 अंक की एग्रीगेट कटऑफ (पास फीसदी अंक) रखी गई थी। इसमें 10 प्रतिशत कमी के बाद 25 प्रतिशत यानि 90 अंक पाने वालों को बी क्वालीफाई घोषित कर एक्सटेंडेड मेरिट लिस्ट जारी की गई।
जेईई एडवांस 2018 रिजल्ट 10 जून को जारी हुआ था, जिसमें 126 एग्रीगेट कटऑफ के आधार पर कुल 18138 छात्रों ने क्वालिफाई किया था। जबकि एग्रीगेट कटऑफ 90 अंक करने पर एक्सटेंडेड मेरिट लिस्ट में 13850 छात्र क्वालिफाई लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस प्रकार अब कुल 11279 सीटों पर 31988 क्वालिफाई छात्र फाइट करेंगे। जबकि आठ सौ अतिरिक्त गर्ल्स सुपर न्यूमेरी सीट भी हैं।

Trending Videos
दूसरी सूची के छात्रों की आर्किटेक्चर परीक्षा रविवार को
आईआईटी में आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी, लेकिन दूसरी कटऑफ का फैसला दोपहर एक बजे की बैठक में लिया गया, तब तक आर्किटेक्चर की प्रवेश परीक्षा आयोजित हो चुकी थी। इसीलिए दूसरी सूची में जिन 13850 छात्रों ने क्वालिफाई किया है, उनमें से जो आर्किटेक्चर में दाखिला लेना चाहते होंगे, उनके लिए आईआईटी प्रबंधन 17 जून (रविवार) को दोबारा आर्किटेक्चर की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
कमेंट
कमेंट X