फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   JAC Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Result declared, check on on jharresults.nic.in

JAC 12th Result 2018: 12वीं साइंस-कॉमर्स के परिणाम घोषित, साइंस में 48.34 प्रतिशत छात्र हुए पास

Thu, 07 Jun 2018 01:37 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
JAC Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Result declared, check on on jharresults.nic.in

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलवा छात्र वेबसाइट examresults.net/jharkhandresults.nic.injharkhand.indiaresults.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञान में कुल 93781 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 92405 छात्रों ने परीक्षी दी और कुल 44677 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार विज्ञान संकाय में छात्रों का पास प्रतिशत 48.34 है। कुल 16,618 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है, जबकि  26337 ने सेकेंड डिवीजन और 1711 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।
विज्ञापन


कॉमर्स में कुल 40, 925 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से लगभग 40,244 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 6127 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है, जबकि  18266 ने सेकेंड डिवीजन और 2770 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कॉमर्स संकाय में छात्रों का पास प्रतिशत 67.49 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 8 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 26 और 27 मार्च को होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित कर  2 और 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस साल  झारखंड बोर्ड के 12वीं परीक्षा में लगभग 3,16,36 9 छात्रों ने हिस्सा लिया है।

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के अभी 10वीं कक्षा के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में जेएसी 12 साइंस और जेएसी 12 कॉमर्स के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मैट्रिक (10वीं कक्षा) के परिणाम 8 या 9 जून को जारी किए जाने की संभावना है। 

साल 2018 की परीक्षा के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने पहली बार रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए थे। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बता दें कि साल 2017 में 30 मई को रिजल्ट की घोषणा कर दी गई थी। वर्ष 2017 में 12वीं में 52.36 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

इन आसान तरीकों से देखें जेएसी 12वीं का परिणाम-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: Jharkhand board Class 12th science and commerce results टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि DD/MM/YYYY प्रारूप में दर्ज करें।
स्टेप 5: रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोट कर प्रिंट निकाल लें।

SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
अपने जेएसी 12 वें बोर्ड परिणाम 2018 ऑनलाइन जांचने के अलावा, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपने नतीजे की जांच कर सकते हैं।
मोबाइल पर झारखंड कक्षा 12 वीं परिणाम 2018 देखने के लिए RESULTJAC12ROLL CODE + ROLL NO लिखकर 56263 पर भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed