{"_id":"69633c4192a0c018a805dcc6","slug":"ip-university-to-build-grand-new-campus-in-narela-as-dda-transfers-22-43-acres-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IP University: डीडीए ने की आईपीयू को 22.43 एकड़ जमीन हस्तांतरित, नरेला में बनेगा भव्य नया कैंपस","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
IP University: डीडीए ने की आईपीयू को 22.43 एकड़ जमीन हस्तांतरित, नरेला में बनेगा भव्य नया कैंपस
Sun, 11 Jan 2026 11:29 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:29 AM IST
सार
IP University: डीडीए ने नरेला में 22.43 एकड़ जमीन आईपीयू को हस्तांतरित की है। इस जमीन पर विश्वविद्यालय का नया भव्य कैंपस तैयार होगा, जो आधुनिक सुविधाओं और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
विस्तार
IP New Campus: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IPU) ने नरेला में तैयार होने वाले नए कैंपस बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है। दरअसल डीडीए ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आईपीयू को नरेला में 22.43 एकड़ जमीन का औपचारिक हस्तांतरण कर दिया। यह हस्तांतरण विश्वविद्यालय के विस्तार योजनाओं और नरेला में अपने तीसरे परिसर की स्थापना में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
अब कैंपस का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। निर्माण के बाद आईपीयू के दिल्ली में अब तीन कैंपस हो जाएंगे। आईपीयू के कुलपति पद्मश्री प्रो डॉ महेश वर्मा ने कहा कि नरेला में जमीने का कब्जा मिलने पर हम आईपीयू के तीसरे परिसर की स्थापना के सपने को साकार करने के करीब आ गए हैं। यह परिसर न केवल हमारी भौतिक उपस्थित्ति का विस्तार करेगा, बल्कि उभरती राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए शैक्षिक इकोस्सिटम के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
नरेला परिसर को एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में देखा जा रहा है, जो उच्च मांग और समकालीन कार्यक्रमों की पेशकश करेगा। इस परिसर में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों, स्वास्थ्य और आयुष, फिल्म प्रोडक्शन और संचार, कृषि और संबद्ध अध्ययन, रक्षा और रणनीतिक अध्ययन, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और प्रबंधन में स्नातक, और स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें से कुछ नए कार्यक्रम पहले से ही विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X