फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   INDIA'S BOY ARPAN DOSHI BECOME THE YOUNGEST DOCTOR OF BRITAIN

भारत के बेटे 'अर्पण' बने ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर

Fri, 21 Jul 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 21 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
INDIA'S BOY ARPAN DOSHI BECOME THE YOUNGEST DOCTOR OF BRITAIN
अर्पण दोशी

भारत में जन्में 21 वर्षीय अर्पण दोशी छोटी उम्र में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर बन गए हैं। अर्पण ने 17 साल की उम्र में शेफील्ड यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई शुरू कर दी थी । वहीं आने वाले अगस्त महीने से वो बतौर जूनियर डॉक्टर के रूप में ब्रिटेन के अस्पताल में प्रैक्ट‍िस शुरू करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्पण दोशी से पहले रसेल फेहिल सबसे कम उम्र के डॉक्टर बने थे। रसेल ने साल 2010 में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली थी।

पिता फ्रांस में परमाणु परियोजना में काम करते थे

INDIA'S BOY ARPAN DOSHI BECOME THE YOUNGEST DOCTOR OF BRITAIN
अर्पण दोशी

अर्पण दोशी ने कहा कि वो हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। उसे मन लगाकर पढ़ाई करना बहुत अच्छा लगता है। इंसान का शरीर आखिर कैसे काम करता है, इसके बारे में वो बचपन से ही सोचता था। डॉक्टर बनकर वो दूसरों की मदद करना चाहता था। अर्पण के पिता फ्रांस में एक बड़े परमाणु परियोजना में नौकरी करते थे। साल 2009 में अर्पण भी भारत छोड़कर पिता के पास फ्रांस पहुंच गए और वहां एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पण यॉर्क टीचिंग हॉस्प‍िटल में होंगे जूनियर डॉक्टर

INDIA'S BOY ARPAN DOSHI BECOME THE YOUNGEST DOCTOR OF BRITAIN
अर्पण दोशी

अर्पण जब 16 साल का था तो उसने स्कॉलरशि‍प के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद अर्पण को शेफील्ड यूनिवर्सिटी से बुलावा आया और वो वहां पढ़ने लगे। फिलहाल अर्पण के पिता भारत लौट चुके हैं लेकिन अर्पण ब्रिटेन में ही हैं। अगले दो साल तक अर्पण यॉर्क टीचिंग हॉस्प‍िटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्ट‍िस करेंगे। इसके बाद वो हार्ट सर्जरी में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed