HBSE 10th Result 2018: 51.5 फीसदी छात्र पास, 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ कार्तिक टॉप
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं का परीक्षा परिणाम लगातार चौथे वर्ष खराब रहा। महज 51.5 फीसदी विद्यार्थी ही पास हुए। पिछले वर्ष की तुलना 0.66 प्रतिशत परिणाम में सुधार आया है। इस बार भी बेटियां लड़कों पर भारी पड़ी। परिणाम में 55.34 फीसदी बेटियां और 47.61 फीसदी लड़के पास हुए। जींद के कार्तिक ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया। स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों का परिणाम 66.72 फीसदी रहा है।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट बीएसईएच डाट ओआरजी डाट इन और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट इंडियारिजल्ट्स डाट काम पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद एजूकेशन बोर्ड हरियाणा पर सर्च कर डाउन लोड किया जा सकता है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 3,64,800 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से 1,86,586 उत्तीर्ण हुए जबकि 15,526 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 1,62,688 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 1,97,873 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 94,202 पास हुए। 1,66,927 लड़कियों में से 92,384 पास हुई।
राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 44.38 रही। प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 59.87 रही। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 51.72 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 49.65 रही है। स्वयं पाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों का परिणाम 66.72 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 11,864 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 7,916 पास हुए हैं।
परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं शिक्षा मंत्री
ये है हमारे टॉपर्स
नव दुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के कार्तिक ने 498 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।
जीवन ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की सेलीना यादव, सरस्वती उ. वि. सिरसा की सोनाली, बाल विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के हरीओम ने 495 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। तृतीय स्थान पर एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला की रिया, वमावि महेंद्रगढ़ की प्रीती व पारस, टैगोर स्कूल देवी मूर्ति कालोनी पानीपत की जिज्ञासा ने 494 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कब कितना रहा परिणाम
वर्ष परिणाम
2018 51.15
2017 50.49
2016 48.88
2015 45.84
2014 60.84
2013 50.79
2012 65.39
2011 68. 03
मैथ, अंग्रेजी, साइंस में कमजोर, संस्कृत, ड्राइंग में हीरो
अंग्रेजी में 116420 तो मैथ में 114179 परीक्षार्थी फेल
मैथ, अंग्रेजी, साइंस विषय इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बने रहे। सबसे ज्यादा इन्हीं तीन विषयों में बच्चे फेल हैं। सबसे ज्यादा सोशल साइंस में 1,24,975 परीक्षार्थी फेल हैं। विषयवार में अंग्रेजी में 1,16,420 फेल हुए तो 3289 में कंपार्टमेंट आई है। परिणाम रहा 67.19 फीसदी। इसी तरह सोशल साइंस में 1,24, 975 फेल हुए। पास प्रतिशतता रही 63.63। मैथ में 1,14,179 फेल हुए। पास प्रतिशतता रही 67.76। ऱ्संस्कृत और ड्राइंग बच्चों की पसंद रहे। ड्राइंग में 98.09 तो संस्कृत में 97.69 पास प्रतिशतता रही। कुल 1,62,688 फेल हुए तो 15, 526 के कंपार्टमेंट आई। 8448 लड़कों और 7078 लड़कियों के कंपार्टमेंट आई है।
कमेंट
कमेंट X