फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Graphic Design:These are the top 7 jobs in the graphic design sector,how you can make a career in them-safalta

Graphic Design : ये हैं ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र की टॉप 7 नौकरियां, जानें इनमें आप कैसे बना सकते हैं करिअर

Thu, 23 Feb 2023 12:02 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 23 Feb 2023 12:02 PM IST
सार

ग्राफिक डिजाइन में स्किल्ड युवा आज के समय में बुक कवर डिजाइन, वेबसाइट क्रिएटिव्स, विज्ञापन के पोस्टर-बैनर, लैंडिंग पेज, लोगो आदि को करके फ्रीलांस कमाई कर रहे हैं। दरअसल यह एक क्रिएटिव फील्ड है जो एडवरटीजमेंट के लिए आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए इस क्षेत्र में लगातार नौकरियां निकल रहीं हैं। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो ग्राफिक डिजाइन फील्ड आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Graphic Design:These are the top 7 jobs in the graphic design sector,how you can make a career in them-safalta
ग्राफिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा समय में कंपनियां अपने उत्पादों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने पेज को हर अपडेट कर रहीं हैं क्योंकि आज के समय में क्रिएटिविटी और कलात्मक तरीके से दी गई जानकारी सबको आकर्षित करती है। कंपनियों के लिए ये काम ग्राफिक डिजाइन से स्किल्ड लोग करते हैं। ये कंपनी के मुताबिक फोटो, टेक्स्ट और रंगों का उपयोग करके दर्शनीय पोस्टर, बैनर, लोगो समेत तमाम जरूरी प्रचार सामग्री तैयार करते हैं। इसके अलावा ग्राफिक डिजाइन में स्किल्ड युवा आज के समय में बुक कवर डिजाइन, वेबसाइट क्रिएटिव्स, विज्ञापन के पोस्टर-बैनर, लैंडिंग पेज, लोगो आदि को करके फ्रीलांस कमाई कर रहे हैं। दरअसल यह एक क्रिएटिव फील्ड है जो एडवरटीजमेंट के लिए आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए इस क्षेत्र में स्किल्ड युवाओं के लिए जॉब की कमी नहीं है। अगर आप भी ग्राफिक डिजाइन में स्किल्ड होकर अपना करिअर बनाना चाहते हैं तो सफलता के बेसिक ग्राफिक डिजाइन कोर्स की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन

ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

भारत में टॉप 7 ग्राफिक डिजाइन जॉब्स 

  1. क्रिएटिव डायरेक्टर:- ये कंपनी में ग्राफिक डिजाइन की रचनात्मक प्रक्रिया को निर्देशित करते हैं और उत्पादन के सभी आवश्यक चरणों को संचालित करने का काम करते हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर मासिक वेतन 40 हजार से शुरू होता है। वहीं सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर को 80 हजार रुपये महीना से लेकर 2 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है। 
  2. विज्ञापन
  3. डिजाइन मैनेजर:- ये उत्पाद, ग्राफिक या वेब डिजाइन के निर्माण और प्रबंधन से संबंधित काम करते हैं। डिजाइन मैनेजर उस टीम का नेतृत्व करते हैं जो उत्पाद की डिजाइन संबंधी कार्य करती है जिसके बाद ही उत्पाद को बाजार में लाया जाता है। भारत में डिजाइन मैनेजर का मासिक वेतन लगभग ₹ 40,000 से ₹ 1,50,000 तक होता है।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. सीनियर ग्राफिक डिजाइनर:- ये एक मैनेजर के तौर पर ग्राफिक डिजाइन टीम का प्रबंधन करते हैं और उनके अधीन नौकरी करने वाले अन्य ग्राफिक डिजाइनरों को निर्देशित करते हैं। सीनियर ग्राफिक डिजाइनर मासिक वेतन लगभग 40 से 80 हजार रुपये तक होता है। 
  6. ब्रांडिंग डिजाइनर:- ये डिजाइनर उत्पाद, सेवा या कंपनी की ब्रांडिंग से संबंधित डिजाइनिंग का काम करते है। इसमें लोगो, वेबसाइट, विज्ञापन, पैकेजिंग, ब्रॉशर, बैनर, पोस्टर, स्टेशनरी आदि शामिल होते हैं। भारत में ब्रांडिंग डिजाइनर की मासिक वेतन लगभग 25 से 70 हजार तक होता है। ब्रांडिंग डिजाइनरों की मांग बढ़ती जा रही है क्योंकि सभी कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं को अलग-अलग रूपों में बेचने के लिए ब्रांडिंग डिजाइनिंग की मदद लेती हैं।
  7. उत्पाद डिजाइनर:- उत्पाद डिजाइनर की जिम्मेदारी उत्पाद के उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके लिए उत्पादों को डिजाइन करना होता है। यह काम उत्पाद की उपलब्धता, कारोबारी मार्गदर्शन और उपयोगकर्ताओं के अनुभवों का ध्यान रखते हुए किया जाता है। भारत में उत्पाद डिजाइनर का मासिक वेतन लगभग 20 से 60 हजार रुपये तक होता है। 
  8. वेब डिज़ाइनर:- ये डिजाइनर वेबसाइटों, इंटरनेट पोर्टल्स, ब्लॉग, इलेक्ट्रॉनिक न्यूजलेटर्स और अन्य इंटरनेट संबंधी विजुअल्स का निर्माण करते हैं। भारत में वेब डिज़ाइनर का मासिक वेतन लगभग 20 से 50 हजार रुपये तक होता है। 
  9. इलस्ट्रेटर:- इलस्ट्रेटर रचनात्मक रूप से अपने कलाकृतियों के माध्यम से संदेशों को व्यक्त करते हैं। ये विभिन्न माध्यमों जैसे विज्ञापन, पुस्तकों, कार्टून, फ़िल्मों, टीवी शोज आदि के लिए नये कलाकृतियों का निर्माण करते हैं। भारत में इलस्ट्रेटर का मासिक वेतन 15 से 50 रुपये तक होता है। 

कहां बनेगा आपका करिअर 

  • एडवरटाइजिंग एजेंसियां 
  • विज्ञापन या मार्केटिंग कंपनी 
  • डिजाइन कंपनियां 
  • प्रिंटिंग व पब्लिशिंग कंपनियां 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed