फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA INTRODUCE NEW COURSE IN MBA SCOPE OF NEW JOBS

GLA में शुरू होगा MBA का नया कोर्स, मिलेंगे नौकरी के अच्छे अवसर

Wed, 19 Jul 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 19 Jul 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
GLA INTRODUCE NEW COURSE IN MBA SCOPE OF NEW JOBS

लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन मैनेजमेंट न केवल किसी कंपनी के लिए आवश्यक सामान, समुचित व्यवस्था के साथ उचित समय व न्यूनतम खर्चे करने के नजरिये से महत्वपूर्ण है बल्कि रोजगार के लिहाज से भी इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए GLA विश्वविद्यालय, मथुरा के इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) ने सेफड्यूकेट (जो कि बहुचर्चित एससीएम और लॉजिस्टिक की बड़ी कंपनी सेफ एक्सप्रेस की सिस्टर कन्सर्न कंपनी है) के साथ मिलकर लॉजिस्टिक और एससीएम के क्षेत्र में एमबीए कोर्स की शुरुआत की है। 

विज्ञापन

GLA INTRODUCE NEW COURSE IN MBA SCOPE OF NEW JOBS

GLA विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर ए एम अग्रवाल ने नए सत्र से शुरू होने वाले कोर्स 'एमबीए लॉजिस्टिक एंड एससीएम' के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एशिया और विश्व स्तर पर तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्था है, जिसके फलस्वरूप सप्लाई चेन मैनेजमेंट में अपार रोजगार की संभावनाओं को जन्म दिया है। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी देश-विदेश की जानी-मानी कंपनियों जैसे फ्लिपकार्ट, वरूणा, गति, फेडक्स, डीटीडीसी, अमेजन, स्नेपडील, कोल्डेक्स, सेफ एक्सप्रेस आदि में बेहतरीन करियर पाने के लिए कोशिश कर सकता है। 

सेफड्यूकेट के प्रमुख सुरजीत सिंह एवं असिस्टेंट मैनेजर (इंस्टीट्यूशनल एलाइंस) निशिकांत ने बताया कि ई- कॉमर्स में आई तेजी से लॉजिस्टिक व सप्लाई चेन मैनेजमेंट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि एक सर्वे व रिसर्च अध्ययन के अनुसार दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए औद्योगिक वार्षिक वृद्धि दर और ई- कॉमर्स में आई तेजी को देखते हुए वर्ष 2022 तक तकरीबन 26.04 मिलियन ट्रेंड व्यक्तियों की एससीएम व लॉजिस्टिक के क्षेत्र में विभिन्न रोजगार हेतु आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GLA INTRODUCE NEW COURSE IN MBA SCOPE OF NEW JOBS

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विकास त्रिपाठी ने बताया कि ये रोजगार कोर्स वर्तमान समय में प्रबंधन के क्षेत्र में छात्रों के करियर को संवारने हेतु संजीवनी बूटी का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय पाठ्यक्रम के मुख्य आकर्षक बिन्दु सॉफ्ट स्किल सेशन्स, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट द्वारा दिए गए अतिथि व्याख्यान, गेम्स एंड सिमुलेशन, बेहतरीन प्रैक्टिकल एक्सपोजर, तकरीबन 4 से 6 माह की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग साथ में लेटेस्ट इंडस्ट्री ट्रेन्ड पर कार्यशाला एवं बेहतरीन रोजगार के अवसर हैं। विश्वविद्यालय के प्रबंधन संस्थान ने इस कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों का भी प्रवेश के लिए अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed